संजय राउत ने राज ठाकरे को बताया भाजपा का लाउडस्पीकर, कहा- शिवसेना के खून में हिंदुत्व
मुंबई। महाराष्ट्र में इन दिनों हिंदुत्व को लेकर प्रदेश की सियासत गरमायी हुई है। एक तरफ जहां महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के प्रमुख राज ठाकरे प्रदेश के मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाने को लेकर सख्त रवैया अपना रहे हैं। वहीं शिवसेना ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि हिंदुत्व हमें न सिखाया जाए। शिवसेना नेता और राज्यसभा सांसद संजय राउत ने पलटवार करते हुए कहा कि हिन्दुत्व शिवसेना के खून में है, हमें कोई हिन्दुत्व न सिखाए।

इसके अलावा संजय राउत ने मनसे प्रमुख राज ठाकरे को आड़े हाथों लेते हुए उन्हें बीजेपी का लाउडस्पीकर करार दिया। संजय राउत ने कहा कि ये जो लाउड स्पीकर बज रहा है आजकल ये भाजपा का ही भोंपू है ये सबको पता है। ईडी की कार्यवाही से अभय मिले इसलिए ये आजकल बीजेपी की भाषा बोल रहे है।
शिवसेना नेता ने आगे कहा कि बीजेपी जब खुद सामना नही कर पाई तो राज ठाकरे के रूप में लाउड स्पीकर को आगे कर दिया है। उन्होंने आगे कहा कि ईडी की कार्रवाई से छूट मिलने के बाद राज ठाकरे का भोंगा शुरू हो गया। वहीं भाजपा नेता किरीट सौमैया पर दिए अपने बयान को बिल्कुल जायज ठहराया। राउत ने कहा कि किरीट सोमैया जैसे व्यक्ति के बारे में गाली गलौच की भाषा बोलकर मैंने कुछ गलत नही किया।
उन्होंने कहा कि यही किरीट सोमैया कोर्ट गए थे कि महाराष्ट्र की दुकानों पर मराठी भाषा का बोर्ड न हो। उन्होंने कहा कि ये किरीट सोमैया मराठी भाषा का हितैषी नहीं है। इसी किरीट सोमैया ने मुम्बई को महाराष्ट्र से अलग करने की राजनीति रची।












Click it and Unblock the Notifications