'शिवसेना का आफिस ढहा दिया गया, बाला साहेब की फोटो को उखाड़ फेंका', संजय राउत बोले- ये सब देखकर आंसू आ गया

'लोग गुस्से में थे..', उद्धव गुट कार्यकर्ताओं के BMC अधिकारियों पर किए हमले को संजय राउत ने जायज ठहराया

बीएमसी (बृहद मुंबई नगर निगम) द्वारा पिछले सप्‍ताह ब्रांदा में एक अवैध निर्माण को ढहाए जाने पर कुछ लोनों ने अधिकारियों पर हमला किया था। कथित तौर पर हमला करने के बाद सोमवार देर रात शिव सेना (यूबीटी) के चार कार्यकर्ताओं को अरेस्‍ट किया गया।

sanjay-raut

इसके साथ ही अनिल परब समेत उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना (यूबीटी) के लगभग 25 अन्य लोगों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की विभिन्न धाराओं के तहत पुलिस मामला दर्ज किया।

लोगों ने गुस्‍से मे होकर हाथ उठाया है

वहीं अब संजय राउत ने हमले को जायज ठहराते हुए कहा लोगों ने गुस्‍से मे होकर हाथ उठाया है। उन्‍होंने कहा हम इसके लिए जेल के लिए तैयार हैं।

शिवसेना का 40 साल पुराना ब्रांच आफिस तोड़ डाला

इसके साथ ही उद्धव ठाकरे गुट की शिवसेना यूबीटी नेता संजय राहन ने सीएम शिंदे पर आरोप लगाया है। संजय राउत ने कहा मुख्यमंत्री (एकनाथ शिंदे) के बेटे के निर्देश पर 40 साल पुरानी शिवसेना की शाखा कार्यालय को ध्वस्त कर दिया गया। राउत ने कहा इतना ही नहीं बल्कि बाला साहेब ठाकरे की तस्वीर को भी तोड़ दिया गया। देखकर हमारी आंखों में आंसू आ गए।

जानें पूरी घटना है आखिरी है क्‍या?

गौरतलब कि पिछले हफ्ते बांद्रा पूर्व में एक अवैध ढांचे को गिराने पर बीएमसी अधिकारी की पिटाई के बाद ये केस दर्ज किया गया था। बहस ने तब हिंसक रूप ले लिया जब सेना (यूबीटी) के कार्यकर्ता बांद्रा पूर्व में बीएमसी वार्ड कार्यालय में घुस गए और अधिकारी के साथ मारपीट की।

मारपीट करने पर इन लोगों को किया गया है गिरफ्तार

मुंबई पुलिस ने पुष्टि की कि गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान सदा परब, हाजी अलीम, उदय दलवी और संतोष कदम के रूप में की गई है।

कार्यकर्ताओं ने बताई ये बात

अनिल परब के साथ आए शिवसैनिकों ने दावा किया कि कार्यकर्ताओं द्वारा बार-बार अनुरोध किए जाने के बावजूद कि उन्हें कार्यालय को गिराने से पहले कार्यालय से पोस्टर हटाने की अनुमति दी गई थी, स्वर्गीय बालासाहेब ठाकरे की तस्वीर के साथ संरचना को ध्वस्त कर दिया गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+