'एकनाथ शिंदे टेस्ट ट्यूब बेबी', दिग्गज नेता पर तंज कसते हुए संजय राउत ने दिया विवादित बयान

Sanjay Raut controversial statement: महाराष्ट्र राज्य चुनाव आयोग ने राज्य की 29 महानगर पालिकाओं के साथ मुंबई बीएमसी के आगामी चुनावों की घोषणा कर दी है। इन सभी निकायों के लिए मतदान 15 जनवरी, 2026 को होगा, जिसके नतीजे अगले दिन 16 जनवरी को घोषित किए जाएंगे। चुनाव की तारीख घोषित होते ही राजनीतिक दलों के नेताओं के बीच तीखी बयानबाजी शुरू हो गई है।

महाराष्ट्र नगर निकाय चुनाव से पहले उद्धव ठाकरे गुट के सांसद संजय राउत ने सत्तारूढ़ 'महायुति' गठबंधन पर हमला बोला। उन्होंने उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का "टेस्ट ट्यूब बेबी" बताते हुए तंज कसा है। राउत के इस विवादित बयान से राजनीतिक गलियारों में एक नया विवाद खड़ा हो गया।

Sanjay Raut controversial statement

'अमित शाह के टेस्‍ट "टेस्ट ट्यूब बेबी" एकनाथ शिंदे'

शिंदे की आलोचना करते हुए राउत ने कहा, "शिंदे ग्रुप का शिवतीर्थ से क्या लेना-देना है? आप अमित शाह के टेस्ट ट्यूब बेबी हैं। आप नैचुरल तरीके से पैदा नहीं हुए हैं। आपको टेम्पररी तौर पर अरेंज किया गया है। BJP डुप्लीकेट शिवसेना के साथ जाने को तैयार नहीं है। अमित शाह ने जबरदस्ती शादी करवाई है। शिंदे दुल्हन हैं, वो जबरदस्ती BJP के पैरों में बैठना चाहते हैं।"

ठाकरे ब्रदर्स के के बीच सीटों के बंटवारे पर क्‍या बोले संजय राउत?

राज और उद्धव ठाकरे के संभावित एक साथ आने के संदर्भ में राउत ने दावा किया कि दोनों नेता पूर्व में कई बार मिल चुके हैं। उन्होंने कहा, "हमें ताकत दिखाने की जरूरत नहीं है। जब पहली बैठक की घोषणा होगी, तो मराठी लोग इसे देखेंगे।" हालांकि, गठबंधन की घोषणा प्रेस कॉन्फ्रेंस या किसी अन्य बैठक से होगी, यह अभी तय नहीं है।

इसके साथ ही उद्धव ठाकरे की शिवसेना (यूबीटी) और राज ठाकरे की महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के बीच सीट-बंटवारे को लेकर संजय राउत ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने बताया कि इस पर 16 दिसंबर को बातचीत हुई थी और आज यह अंतिम चरण में है, जो समाप्त होने की उम्मीद है।

क्‍या शरद पवार की एनसीपी तीसरे गठबंधन में होगी शामिल?

कांग्रेस से गठबंधन टूटने पर संजय राउत ने स्पष्ट किया कि कांग्रेस अब उनके गठबंधन में नहीं है। शरद पवार से बातचीत जारी है, और राउत का मानना है कि यह नया गठबंधन सत्तारूढ़ महायुति के लिए बड़ी चुनौती बनेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+