लोकसभा चुनाव से पहले संजय निरुपम को कांग्रेस से बाहर निकालने का प्रस्ताव पारित, जानिए क्या है कारण
Sanjay Nirupam: टिकट ना मिलने से कांग्रेस नेता संजय निरुपम नाराज चल रहे हैं। यहां से शिवसेना यूबीटी के उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं। इस बीच सूत्रों से बड़ी खबर सामने आई है। संजय निरुपम का नाम पार्टी विरोधी गतिविधि में सामने आया है। इसको लेकर महाराष्ट्र कांग्रेस ने संजय निरुपम को पार्टी विरोधी गतिविधियों के कारण स्टार प्रचारकों की सूची से हटाने का प्रस्ताव दिया है।
यह बड़ा फैसला आज मुंबई में कांग्रेस की बैठक के दौरान लिया गया है। वहीं, महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले ने कहा कि संजय निरुपम का नाम स्टार प्रचारकों में था, जिसे रद्द कर दिया गया है। वह जिस तरह के बयान दे रहे हैं, उस पर कार्रवाई की जाएगी।

कांग्रेस की अनुशासन समिति लेगी फैसला
बताया जा रहा है कि पार्टी संजय निरुपम को बाहर करने का प्रस्ताव भी दिल्ली भेजेगी। यह फैसला दिल्ली में कांग्रेस आलाकमान करेगा। यह फैसला कांग्रेस की अनुशासन समिति लेगी। बता दें कि टिकट वितरण को लेकर संजय निरुपम ने महाराष्ट्र में पार्टी के प्रति निराशा व्यक्त की है। पिछले हफ्ते निरुपम ने कांग्रेस को धमकी देते हुए कहा था कि सभी विकल्प खुले हैं।
यह भी पढ़ें- Lok Sabha elections: महाराष्ट्र में 5 सीटों के लिए VBA की कैंडिडेट्स लिस्ट जारी, किसे कहां से मिला मौका? जानिए
टिकट नहीं मिलने से संजय निरुपम नाराज
इस बैठक में नाना पटोले, पृथ्वीराज चव्हाण, बालासाहेब थोराट और नसीम खान के अलावा समिति के अन्य सदस्य भी मौजूद थे। चर्चा के दौरान महाराष्ट्र में लोकसभा चुनाव से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर भी चर्चा हुई। इस बीच, उत्तर पश्चिम मुंबई से टिकट नहीं मिलने के बाद संजय निरुपम के कांग्रेस छोड़ने की संभावना है। उम्मीद है कि वह कल सुबह 11:30 बजे एक संवाददाता सम्मेलन में पार्टी छोड़ने के अपने फैसले की घोषणा करेंगे।
यह भी पढ़ें- भाजपा ने मोदी समेत स्टार प्रचारकों को उतारा,कांग्रेस को राहुल-प्रियंका से आस,बड़े नेता अपने सीटों पर फंसे












Click it and Unblock the Notifications