Lok Sabha elections: महाराष्ट्र में 5 सीटों के लिए VBA की कैंडिडेट्स लिस्ट जारी, किसे कहां से मिला मौका? जानिए
Lok Sabha elections 2024: लोकसभा चुनाव को लेकर महाराष्ट्र में पांच लोकसभा सीटों के लिए वंचित बहुजन अघाड़ी (VBA) ने सूची जारी कर दी है। वीबीए ने जिस सीटों के लिए उम्मीदवारों के नाम घोषित किए उनमें नांदेड, परभणी, औरंगाबाद, पुणे और सिरहुर लोकसभा सीटें शामिल हैं।
वंचित बहुजन अघाड़ी (VBA) ने इस बार लोकसभा चुनाव में लिंगायत के नांदेड से अविनाश बोसिकर, परभणी से बाबासाहेब बहुजन राव उंगले, औरंगाबाद से अफसर खान, पुणे से बसंत मोरे और सिरहुर से मंगला दास बागुल को टिकट दिया है।

VBA की लिस्ट यहां देखें-
वहीं VBA ने सुप्रिया सुले को समर्थन भी दिया है। बारामती से वंचित बहुजन अघाड़ी ने कैंडिडेट नहीं उतारे हैं। वहीं सुप्रिया सुले ने बारामती से उनके खिलाफ उम्मीदवार नहीं उतारने और उन्हें अपना पूरा समर्थन देने के लिए प्रकाश अंबेडकर का शुक्रिया अदा किया है।
सुप्रिया सुले ने कहा कि राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की ओर से बारामती लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ रही हूं। इस चुनाव में वंचित बहुजन अघाड़ी ने मेरे खिलाफ कोई उम्मीदवार नहीं उतारा है और मुझे अपना समर्थन दिया है। उन्होंने कहा, "मैं वंचित बहुजन अघाड़ी के अध्यक्ष प्रकाशजी अम्बेडकर को हृदय से धन्यवाद देती हूं। यह मेरे लिए बहुत मायने रखता है कि आप मेरे साथ खड़े हैं। यह आश्वासन देता है कि हम संविधान के मूल्यों को संरक्षित करने के लिए हमेशा मिलकर काम करेंगे। एक बार फिर से धन्यवाद।"
बता दें कि शरद पवार गुट ने इस सीट पर सुप्रिया सुले को टिकट दिया है तो दूसरी तरफ एनसीपी ने अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा को उम्मीदवार बनाया है। बारामती सीट पर पवार परिवार के दबदबे को आप इस बात से समझ सकते हैं कि इस सीट से शरद पवार 6 बार लोकसभा सांसद रहे हैं जबकि उनकी बेटी सुप्रिया सुले तीन बार और भतीजे अजीत पवार एक बार सांसद रह चुके हैं।












Click it and Unblock the Notifications