नवाब मलिक का समीर वानखेड़े पर गंभीर आरोप, कहा- उन्होंने फर्जी दस्तावेज से एक दलित की छीनी है नौकरी
मुंबई, अक्टूबर 26। महाराष्ट्र के मंत्री नवाब मलिक ने मंगलवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर NCB के जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। नवाब मलिक ने कहा है कि समीर वानखेड़े ने फर्जी दस्तावेज लगाकर नौकरी हासिल की है। उन्होंने एक दलित का हक मारा है, मैं उन्हें नहीं छोड़ूंगा, मैं समीर वानखेड़े को एक्सपोज करके रहूंगा।

दलित आरक्षण के आधार पर प्राप्त की नौकरी- नवाब मलिक
Recommended Video
नवाब मलिक ने कहा कि समीर के पिता दलित थे और उनका मां मुस्लिम थी। बाद में उनके पिता ने धर्म परिवर्तन कर लिया। फिर वो मुस्लिम बनकर ही रहे, लेकिन जब नौकरी की बात आई तो उन्होंने दलित के आधार पर SC सर्टिफिकेट से नौकरी प्राप्त कर ली। ऐसे में ये जाली सर्टिफिकेट है तो समीर वानखेड़े अपना बर्थ सर्टिफिकेट रखें, अपने पिता का नहीं। नवाब मलिक ने कहा कि जब कोई मुस्लिम या किसी भी धर्म में परिवर्तन करता है, तो उसका पुराने धर्म से कोई संबंध नहीं रहता, लेकिन उनका धर्म परिवर्तन होने के बाद भी उन्होंने दलित आरक्षण का इस्तेमाल किया है।
कई बॉलीवुड हस्तियों के फोन भी टैप किए- नवाब मलिक
प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान नवाब मलिक ने समीर वानखेड़े पर आरोप लगाया कि उन्होंने कई बॉलीवुड सेलिब्रिटिज के फोन टैप किए हैं और मेरी बेटी की कॉल डिटेल भी मुंबई पुलिस से मांगी थी, लेकिन पुलिस कॉल डिटेल देने से इनकार कर दिया था। नवाब मलिक ने आरोप लगाया कि उनके पास ऐसी जानकारी है कि समीर वानखेड़े अपने दो निजी व्यक्तियों के जरिए कॉल इंटरसेप्ट कर रहे हैं, यहां तक कि मेरा फोन भी टैप किया जा रहा है।
नवाब मलिक को मिले एक खत में कई चौंकाने वाले खुलासे
नवाब मलिक ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बताया कि उन्हें एक अज्ञात शख्स ने एक खत लिखा है, जिसमें समीर वानखेड़े को लेकर कई सनसनीखेज खुलासे किए हैं। नवाब मलिक ने उस अज्ञात शख्स को NCB का ही कर्मचारी बताया है। हालांकि उसका नाम जाहिर नहीं किया है। नवाब मलिक ने इस लेटर को ट्विटर पर भी शेयर किया है। इस लेटर को लेकर नवाब मलिक का दावा है कि समीर वानखेड़े के खिलाफ धोखाधड़ी के 36 मामले दर्ज हैं। इनमें से अधिकतर बॉलीवुड हस्तियों ने दर्ज कराए हैं।












Click it and Unblock the Notifications