समीर वानखेड़े बोले- केस को भटकाने के लिए बनाई गई 25 करोड़ के लेन-देन की मनगढ़ंत कहानी

मुंबई, 1 नवंबर। मुंबई में क्रूज ड्रग्स मामले की जांच कर रहे एनसीबी के जोलन डायरेक्टर समीर वानखेड़े पर लगे आरोपों के बीच अब उनकी पत्नी क्रांति रेडकर वानखेड़े सुरक्षा की मांग करते हुए दावा किया कि उनके पति और परिवार को खतरा है। वहीं, अब 25 करोड़ के लेन-देन पर समीर वानखेड़े ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। जानकारी के मुताबिक एनसीबी अधिकारी ने भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर एनसीबी जांच टीम को अपना स्टेटमेंट सौंपा है। इसमें समीन ने कहा कि उन पर लगाए गए सभी आरोप निराधार हैं।

Sameer Wankhede handed over his statement to the NCB investigation team Mumbai

एनसीबी अधिकारी समीर ने यह भी दावा किया कि यह ड्रग्स केस की जांच को भटकाने की साजिश हैं, सभी आरोप मनगढंत कहानी तैयार कर लगाए गए हैं। क्रांति रेडकर ने यहां तक दावा किया कि कुछ लोग उनके घर की रेकी करने आए थे, जो बहुत खतरनाक थे। उनके बारे में हमें कोई जानकारी नहीं है। बता दें कि ड्रग्स मामले में शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान का नाम सामने आने के बाद से यह केस को लेकर कई तरह से सवाल खड़े होने लगे हैं।

यह भी पढ़ें: मुंबई: क्रूज ड्रग्स मामले की CBI जांच की मांग, SC में दायर याचिका में नवाब मलिक का भी जिक्र

Recommended Video

    Drugs Case: जमानत मिलने के बाद घर पहुंचते ही Aryan Khan ने किया ये बड़ा काम | वनइंडिया हिंदी

    इस बीच रविवार को राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के उपाध्यक्ष अरुण हलदर, एनसीबी अधिकारी समीर वानखेड़े के घर पहुंचे और अरुण हलदार ने इस दौरान समीर वानखेड़े के अनुसूचित जाति से संबंधित दस्तावेजों की जांच की। इस बात की जानकारी देते हुए समीर की पत्नी क्रांति रेडकर ने कहा कि अब उन लोगों के खिलाफ जांच कराई जाएगी जिन्होंने हम पर आरोप लगाए। परिवार की सुरक्षा की मांग करते हुए उन्होंने कहा कि वह पुलिस को सीसीटीवी फुटेज मुहैया कराएंगी। क्रांति ने कहा, पति और फैमली को सुरक्षा मिलनी चाहिए, हमारे बच्चे बहुत छोटे हैं, इस लिहाज से भी उन्हें सुरक्षा दी जानी चाहिए। जब हम (समीर और मैं) घर पर नहीं होते तो उनकी सुरक्षा का ध्यान कौन रखेगा?'

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+