Saif Ali Khan Case: कौन हैं 'एनकाउंटर स्पेशलिस्ट' दया नायक? जो कर रहे सैफ पर हमले की जांच
Saif Ali Khan Case Investigation: मुंबई के बांद्रा इलाके में बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान के घर पर एक चौंकाने वाली घटना हुई। बुधवार रात करीब 2:30 बजे उनके घर में घुसपैठियों ने चोरी की कोशिश की। इस दौरान सैफ अली खान पर उन्होंने हमला कर दिया जिसमें उन्हें कई चोटें आईं। हमले के बाद सैफ अली खान को 3:30 बजे लीलावती अस्पताल ले जाया गया।
डॉक्टरों की एक विशेष टीम उनका इलाज कर रही है। उनकी सर्जरी चल रही है। उनकी न्यूरो सर्जरी हो चुकी है और कॉस्मेटिक सर्जरी की जा रही है। घटना के समय सैफ के दोनों बेटे तैमूर और जेह घर में मौजूद थे। उनकी पत्नी करीना कपूर खान उस वक्त घर पर नहीं थी। सैफ का परिवार सुरक्षित है हालांकि जानकारी के मुताबिक उनकी मेड को हल्की चोटें आईं हैं।

हमलावरों की संख्या स्पष्ट नहीं
रिपोर्ट्स के अनुसार, घुसपैठिये घर की लॉबी तक पहुंच गए थे। सैफ ने घर में मौजूद लोगों को सुरक्षित नीचे ले जाने की कोशिश की, इसी बीच मेड को बचाने की कोशिश में उन पर हमला हुआ कर वो गंभीर रूप से घायल हो गए। हालांकि, अभी तक घुसपैठियों की संख्या स्पष्ट नहीं हो पाई है। इस मामले की जांच मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच कर रही है। मामले की जिम्मेदारी मशहूर पुलिस अधिकारी और "एनकाउंटर स्पेशलिस्ट" इंस्पेक्टर दया नायक को दी गई है।
ये भी पढ़ें: Saif Ali Khan Health Update: एक सर्जरी पूरी, दूसरी जारी, सर्जरी में सैफ की बॉडी से निकली 3 इंच की नुकीली चीज
कौन हैं दया नायक? (Who is Daya Nayak?)
दया नायक अपनी बहादुरी और एनकाउंटर रिकॉर्ड के लिए मशहूर हैं। कर्नाटक में आर्थिक रूप से कमजोर परिवार में जन्मे नायक को बचपन में कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। कन्नड़-माध्यम विद्यालय में सातवीं कक्षा की शिक्षा पूरी करने के बाद, वे 1979 में मुंबई चले गए, जहां उन्होंने शुरुआत में एक होटल में टेबल क्लीनर के रूप में काम किया।
उसकी क्षमता को पहचानते हुए, होटल मालिक ने उसकी शिक्षा का खर्च उठाया और दया ग्रेजुएट हो सके। इससे पहले, उसने प्लंबर के रूप में भी काम किया था, जहां उसे ₹3,000 का मामूली वेतन मिलता था।
दया नायक का शानदार करियर (Daya Nayak Career)
दया नायक ने 1995 में जुहू पुलिस स्टेशन में अपनी पहली पोस्टिंग के साथ अपने पुलिस करियर की शुरुआत की। उस वर्ष 31 दिसंबर को, उसने छोटा राजन गिरोह के दो बदमाशों का सामना किया। जब बदमाशों ने गोलियां चलाईं, तो दया ने जवाबी कार्रवाई की, और अपनी पहली मुठभेड़ में दोनों को मार गिराया।
87 से अधिक एनकाउंटर (Daya Nayak 87+ Encounter)
तब से, उसने 87 से अधिक मुठभेड़ों को अंजाम दिया है, और मुंबई के सबसे निडर अधिकारियों में से एक के रूप में ख्याति अर्जित की है। 1999 और 2003 के बीच, नायक ने छोटा राजन गिरोह के संचालन को खत्म करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
CCTV फुटेज की जांच जारी
पुलिस घटना की जांच के लिए घर के CCTV फुटेज खंगाल रही है। शुरुआती जांच में पता चला है कि घुसपैठिया घर के भीतर कैसे पहुंचा, यह अभी साफ नहीं है। सूत्रों के मुताबिक, घर की मेड शक के घेरे में है, उनके बीच हुए किसी विवाद की वजह से यह घटना हो सकती है। पुलिस नौकरानी और अन्य कर्मचारियों से भी पूछताछ कर रही है। मुंबई पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है। यह घटना शहर में सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर रही है।
ये भी पढ़ें: Saif Ali Khan पर हुआ जानलेवा हमला, आगबबूला हुईं पूजा भट्ट, बोलीं- हमारे पास कानून है लेकिन व्यवस्था का क्या












Click it and Unblock the Notifications