Saif Ali Khan पर हुआ जानलेवा हमला, आगबबूला हुईं पूजा भट्ट, बोलीं- हमारे पास कानून है लेकिन व्यवस्था का क्या
Saif Ali Khan Attack: बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान के घर में अज्ञात हमलावर ने उन पर चाकू से वार किया है। ये घटना बीत रात 2: बजे की है, जब सैफ अली और उनके बच्चे घर में सो रहे थे। एक अज्ञात सख्स चोरी के इरादे से एक्टर के घर में घुसा और हाथापाई के दौरान उसने तेज धारदार हथियार से एक्टर पर 6 बार वार किया।
जिससे एक्टर की गर्दन और रीढ़ की हड्डी के पास कई गहरी चोटें आईं है। मुंबई के लीलावती अस्पताल में उन्हें जख्मी हालत में भर्ती करवाया गया है, जहां पर उनकी सर्जरी की गई है। सैफ अली पर हुए जानलेवा हमले के बाद बॉलीवुड की हस्तियां आग-बबूला हो गई हैं और मुंबई की कानून व्यवस्था पर सवाल उठा रहे हैं। बॉलीवुड एक्ट्रेस और फिल्म प्रोड्यूसर पूजा भट्ट ने घर में सैफ अली पर हुए हमले पर प्रतिक्रिया व्यक्त की है।

पूजा भट्ट ने एक पोस्ट लिखी है। जिसमें उन्होंने लिखा कानून और व्यवसथा, हमारे पास कानून है लेकिन व्यवस्था का क्या?
पूजा भट्ट ने अपनी पोस्ट में सैफ अली पर हुए हमले की न्यूज शेयर करते हुए लिखा क्या इस अराजकता को रोका जा सकता है। "मुुंबई पुलिस और सीएम देवेंद्र फडणवीस को एड्रेस करते हुए पूजा ने लिखा कि ब्रांदा में और अधिक पूलिस की आवश्यकता है। उन्होंने कहा मुंबई में इससे पहले कभी इतना असुरक्षित महसूस नहीं किया। अंत में उन्होंने @ShelarAshish @mieknathshinde @AjitPawarSpeaks @Dev_Fadnavis को टैक करते हुए लिखा कृपया ध्यान दें।"
Can this lawlessness please be curbed @MumbaiPolice @CPMumbaiPolice
— Pooja Bhatt (@PoojaB1972) January 16, 2025
We need more Police presence in Bandra. The city & especially the queen of the subburbs, have never felt so unsafe before. 🙏
Kind Attn @ShelarAshish @mieknathshinde @AjitPawarSpeaks @Dev_Fadnavis 🙏🙏🙏 https://t.co/6PJm65a8Df
सैफ अली टीम द्वारा दी गई सूचना के अनुसार सैफ अली के घर में चोरी करने के इरादे से ये चोर घुसा था। जिसके साथ हुई हाथा पाई में सैफ अली घायल हुए और उन्हें अस्तपताल में भर्ती करवाया गया है। जहां पर उनकी सर्जरी हुई है। फिलहाल एक्टर की हालत स्थिर बताई जा रही है।
सैफ अली खान पर हुए हमले के मामले ने अब तक तीन संदिग्धों को हिरासत में लिया है और हमला करने वाले अज्ञात शख्स की तलाश कर रही है। एक्टर के पर उनके घर में हुए हमले की घटना के बाद महाराष्ट्र की देवेंद्र फडणवीस सरकार विपक्ष के निशाने पर आ चुकी है। शिवसेना यूबीटी, शरद पवार की एनसीपी मुंबई की बिगड़ी कानून व्यवथा को लेकर सरकार पर जमकर हमला बोला है।












Click it and Unblock the Notifications