Saif Ali Khan: घर लौटते ही सैफ अली खान ने उठाया ये बड़ा कदम, अब इस एक्टर की एजेंसी करेगी 'नवाब' की सुरक्षा
Saif Ali Khan Security: बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान पर गत 16 जनवरी 2025 को एक अनजान शख्स ने जानलेवा हमला किया था। इस हमले में एक्टर बुरी तरह से घायल हो गए थे जिसके चलते उन्हें मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
सैफ अली खान को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है
वहीं हमले के 5 दिन बाद यानी गत 21 जनवरी 2025 को सैफ अली खान को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है और वह अपने घर वापस लौट आए हैं। अस्पताल से निकलते हुए सैफ अली खान की तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

सैफ अली खान की नई सिक्योरिटी
वहीं घर लौटते ही सैफ अली खान ने एक नई सिक्योरिटी टीम हायर की है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अब सैफ अली खान की सुरक्षा एक्टर रोनित रॉय की सिक्योरिटी एजेंसी करने वाली है।
फॉर्च्यून हाइट्स बिल्डिंग में शिफ्ट होंगे एक्टर
खबर है कि सैफ अली खान अब जल्द ही नए घर फॉर्च्यून हाइट्स बिल्डिंग में शिफ्ट होंगे। ऐसे में इस नए घर से कई वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इनमें से एक में एक्टर रोनित रॉय एक्टर सैफ अली खान के घर का जायजा लेते और सिक्योरिटी से बातचीत करते हुए नजर आ रहे हैं।
रोनित रॉय की सुरक्षा एजेंसी लेगी जिम्मेदारी
ऐसे में ये माना जा रहा है कि अब रोनित रॉय की सुरक्षा एजेंसी ही सैफ अली खान की सिक्योरिटी की जिम्मेदारी लेगी। कहा जा रहा है कि रोनित रॉय की सुरक्षा एजेंसी की टीम ही सैफ अली खान और उनके पुरे परिवार के सिक्योरिटी गार्ड्स के रूप में काम करेगी।
क्या हुआ था सैफ अली खान के साथ
-जानकारी के अनुसार बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान पर गत 16 जनवरी 2025 को उनके घर में घुसकर एक अनजान शख्स ने चाकू से हमला किया था। इस शख्स ने एक्टर पर 6 बार चाकू से वार किया था जिसके चलते वह बुरी तरह से घायल हो गए थे।
-हालांकि इस घटना में सैफ अली खान की सिक्योरिटी को लेकर तरह तरह के सवाल खड़े हो रहे हैं। सोशल मीडिया पर भी कई तरह की चर्चाएं हो रही हैं। लोग पूछ रहे हैं कि क्या इतना आसान है किसी भी सेलेब के घर में घुस जाना। बड़ी ही आसानी से कोई भी किसी भी हादसे का शिकार हो सकता है।
-इस केस के आरोपी को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और उसके बाद ही कई सारे चौंकाने वाले खुलासे भी हो रहे हैं। सैफ अली खान पर हमला करने वाला आरोपी बांग्लादेशी नागरिक था।
-आरोपी का असली नाम शरीफुल इस्लाम शहजाद मोहम्मद रोहिल्ला अमीन फकीर है जो विजय दास नाम से भारत में रह रहा था। इसी शख्स ने एक्टर के अपार्टमेंट में घुसकर जो उन पर चाकू से हमला किया था।












Click it and Unblock the Notifications