Pune: ज्योतिषी से निकलवाया डकैती करने का शुभ मुहूर्त, फिर घर से उड़ाए 1 करोड़...4 महीने बाद आए पकड़ में
Pune News: डकैती का एक हैरान कर देने वाला मामला महाराष्ट्र के पुणे जिले से सामने आया है, जो काफी चौंकाने वाला है। दरअसल, यहां चोरों ने 1 करोड़ की डकैती करने की योजना बनाई। लेकिन, इस योजना को अंजाम देने से पहले उन्होंने ज्योतिष से शुभ मुहूर्त निकलवाया। फिर शुभ मुहूर्त के अनुसार डकैती डाली और सफल भी रहे।
हालांकि, चार महीने बाद पुलिस ने इस डकैती का भंडाफोड़ कर दिया और सभी डकैत पुलिस के हत्थे चढ़ गए। पुलिस ने उस ज्योतिष को भी गिरफ्तार किया है, जिसने डकैती का शुभ मुहूर्त निकाला था। फिलहाल, पुलिस पकड़े गए डकैतों और ज्योतिष से पूछताछ कर रही है।

डकैती का यह सनसनीखेज और चौंकाने वाला मामला महाराष्ट्र में पुणे के बारामती इलाके से सामने आया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, करीब चार महीने पहले सागर शिवाजी गोफणे के घर में उनकी पत्नी तृत्पि के हाथ-पैर बांधकर लुटेरों ने एक करोड़ रुपए की चोरी कर ली थी।
इस डकैती की घटना के बाद पीड़ित परिवार ने बारामती तालुका पुलिस स्टेशन को सूचना दी। सूचना पर पुलिस ने मौका-ए-वारदात का निरीक्षण किया, लेकिन पुलिस के हाथ कोई सबूत नहीं लगा। जी हां...डकैतों ने लूटपाट इतनी सावधानी से की थी कि उन्होंने वारदात को कोई सबूत नहीं छोडा।
हालांकि, इतनी बड़ी डकैती की घटना के बाद पुलिस महानिरीक्षक सुनील फुलारी स्वयं इस केस की मॉनिटरिंग कर रहे थे। वहीं, पुणे ग्रामीण पुलिस अधीक्षक अंकित गोयल ने स्थानीय अपराध शाखा की टीमों को जांच पर लगाया। गोपनीय जानकारी और तकनीकी विश्लेषण के आधार पर पुलिस ने आखिरकार चार महीने बाद लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस गिरफ्त में आए सभी लुटेरे एमआईडीसी में मजदूर हैं। पुलिस ने आरोपियों की पहचान सचिन अशोक जगधने, रायबा तानाजी चव्हाण, रवींद्र शिवाजी भोसले, दुर्योधन धनाजी जाधव और नितिन अर्जुन मोरे के रूप में की है। पुलिस गिरफ्त में आए इन लुटेरों के पास से 76 लाख 32 हजार रुपए बरामद किए गए हैं।
पुलिस पूछताथ में पकड़ गए सभी लुटेरों ने अपना जुर्म को कबूल कर लिया है। उन्होंने पुलिस को बताया कि डकैती की इस घटना को अंजाम देने से पहले एक ज्योतिषी से संपर्क किया था। पुणे के एसपी अंकित गोयल ने बताया कि ये डकैती 21 अप्रैल को बारामती के अर्बनग्राम इलाके में हुई थी।
लुटेरों ने डकैती की घटना को अंजाम देने से पहले एक ज्योतिषी से शुभ समय पूछा और उसी दिन, उसी समय में वह घर में दाखिल हुए थे। लुटेरों ने बताया कि ज्योतिषी ने उन्हें डकैती का शुऊ समत बताने के एवजं में मोटी रकम ली थी। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि ज्योतिषी रामचंद्र चावा को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications