'ऋचा चड्ढा ने गलवान घाटी का मजाक बनाया, ऐसे कलाकारों पर बैन लगे', उद्धव खेमे की शिवसेना ने उठाई मांग
'ऋचा चड्ढा ने गलवान घाटी का मजाक बनाया, ऐसे कलाकारों पर बैन लगे', उद्धव खेमे की शिवसेना ने उठाई मांग
Richa Chadha GalwanTweet: बॉलीवुड एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा 'गलवान संघर्ष' को लेकर किए गए ट्टीट पर बुरी तरह फंस चुकी हैं। 'गलवान' ट्वीट पर लोग जमकर एक्ट्रेस पर गुस्सा निकाल रहे हैं। ये वो ट्टीट है जिसमें ऋचा चड्ढा ने उत्तरी सेना के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी के बयान पर मजाक बनाते हुए गलवान संघर्ष पर ताना करते हुए ट्टीट किया था। ''Galwan says Hi' के साथ एक्ट्रेस के बयान ट्वीट किया, जिस पर बवाल मचा हुआ है। वहीं अब इस मामले में शिवसेना उद्धव गुट ने भी प्रतिक्रिया दी है। उद्धव ठाकरे खेमे के प्रवक्ता आनंद दुबे ने कहा कि ऋचा चड्ढा ने अपने ट्वीट में गलवान घाटी को घसीटते हुए मजाक किया है उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।

उद्धव ठाकरे गुट ने ऐसे कलाकारों पर बैन लगाने की उठाई मांग
उद्धव ठाकरे गुट वाली शिवसेना के प्रवक्ता आनंद दूबे ने कहा कि एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा ने अपने ट्वीट में गलवान घाटी को घसीटते हुए मजाक उड़ाया है। मैं सीएम और गृह मंत्रालय पर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग करता हूं। देश विरोधी ट्वीट करने वाले ऐसे कलाकारों पर प्रतिबंध लगाया जाना चाहिए।

हमारे सशस्त्र बलों का अपमान करना उचित नहीं है
वहीं भारत और चीन के बीच 2020 में गलवान संघर्ष में भारतीय सेना का 'मजाक' उड़ाने और जवानों के बलिदान को भुलाने पर यूजर्स ऋृचा चड्ढ़ा को ट्रोल कर रहे हैं। भाजपा नेता मनजिंदर सिंह सिरसा ने एक्ट्रेस के इस ट्वीट को 'अपमानजनक' करार दिया। उन्होंने कहा इसे जल्द से जल्द वापस लिया जाना चाहिए। हमारे सशस्त्र बलों का अपमान करना उचित नहीं है।

कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल ने पीओके को लेकर दिया था ये बयान
उत्तरी सेना के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने मंगलवार को कहा था कि भारतीय सेना पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर को वापस लेने सहित भारत सरकार द्वारा दिए गए किसी भी आदेश को लागू करने के लिए तैयार है।

ऋचा चड्ढा ने बवाल मचने पर डिलीट किया ट्टीट
ऋचा चड्ढा ने ट्वीट किया और लिखा, ''Galwan says Hi'से जो ट्टीट लिखा उस पर बवाल मचने के बाद उसे डिलीट कर दिया है। एक्ट्रेन ने अपने बयान में लिखा था कमांडर के इस ट्वीट को ऋचा चड्ढा ने रिट्वीट करते हुए उनके बयान को कोट करते हुए ऋचा चड्ढा ने लिखा, 'गलवान हाय कह रहा है।












Click it and Unblock the Notifications