Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Priyanka Chaturvedi पति को नाराज कर राजनीति में आईं थीं, अब सांसदी पर लटक रही तलवार? कहानी में नया ट्विस्ट

Rajya Sabha Election 2026: महाराष्ट्र में राज्यसभा की सात सीटों पर होने वाले चुनाव ने राजनीतिक माहौल को गरमा दिया है। इस बीच, उद्धव गुट की नेता प्रियंका चतुर्वेदी का राज्यसभा कार्यकाल भी समाप्त हो रहा है। वर्षों पहले पति की इच्‍छा के विरूद्ध राजनीति में आईं प्रियंका चतुर्वेदी की सांसदी पर अब तलवार लटक रही है, क्‍योंकि महाविकास आघाड़ी (एमवीए) के भीतर राज्यसभा उम्मीदवार के नाम पर अभी तस्वीर साफ नहीं है।

विधायकों की मौजूदा संख्या के आधार पर, एमवीए गठबंधन केवल एक ही सीट पर अपनी जीत सुनिश्चित कर सकता है, ऐसे में शिवसेना यूबीटी की तेज-तर्रार सांसद प्रियंका चतुर्वेदी को दोबारा मौका मिलेगा ये नहीं इस पर अभी असमंजस बरकरार है।

Rajya Sabha Election 2026

सांसदी को लेकर क्‍या बोली प्रियंका चतुर्वेदी?

हालांकि अपने भविष्य को लेकर उठ रहे सवालों पर प्रियंका चतुर्वेदी ने स्वयं ही अपनी स्थिति साफ की है। मीडिया से बातचीत में शिवसेना (यूबीटी) सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा, "मैं बस इतना कहना चाहूंगी कि जनता ने मुझ पर जो विश्वास जताया है, मुझे भरपूर समर्थन मिला है। पिछले छह वर्षों में मैंने कड़ी मेहनत की है, जनता के मुद्दों को उठाया है। मेरी पार्टी ने मुझे इतनी बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है, जिसके लिए मैं हमेशा आभारी रहूंगी।"श्‍

प्रियंका ने कहा "एक महिला जिनका राजनीति से कोई लेना देना नहीं था, उनको राज्यसभा में आने का मौका मिला, मैं इसके लिए हमेशा आभारी और शुक्रगुजार रहूंगी।" चतुर्वेदी ने यह भी दोहराया कि वह आगे भी देश और जनता के हित में अपना काम जारी रखेंगी, हालांकि भविष्य की संभावनाओं पर कोई अनुमान नहीं लगाएंगी।

प्रियंका चतुर्वेदी क्‍या राज्यसभा पहुंचेंगी या MVA में बदलेगा समीकरण?

गौरतलब है कि महाविकास आघाड़ी में कांग्रेस (16), राष्ट्रवादी शरद पवार गुट (10) और शिवसेना ठाकरे गुट (20) के साथ छोटे सहयोगी दल समाजवादी पार्टी (2) तथा माकपा (1) मिलकर कुल 49 विधायकों का समर्थन रखते हैं। गणित के हिसाब से एक राज्यसभा सांसद को 37 वोटों की आवश्यकता होती है, जिससे एमवीए का एक सांसद राज्यसभा में जाना तय है। कांग्रेस और शरद पवार की एनसीपी राज्‍यसभा में अपना सांसद देखना चाहती हैं ऐसे में ठाकरे की शिवसेना से प्रियंका चतुर्वेदी को मौका मिलेगा या नहीं? इसका जवाब भविष्‍य में ही पता चलेगा।

पति को नाराज़ कर प्रियंका चतुर्वेदी ने उठाया था बड़ा कदम

राजनीति में आने से पहले प्रियंका चतुर्वेदी पीआर और इवेंट मैनेजमेंट कंपनी एमपॉवर कंसलटेंट्स में डॉयरेक्‍ट की पोस्‍ट पर काम करती थीं। पति प्रियंका चतुर्वेदी के राजनीति में आने के सख्‍त खिलाफ थे। प्रियंका के राजनीति में आने के फैसले की बात जब उन्‍हें पता चला था तो उन्‍होंने अपनी स्‍पष्‍ठ शब्दों में कहा था कि राजनीति बहुत गंदी जगह है, यहां तुम्‍हें आगे नहीं बढ़ने दिया जाएगा इसलिए इससे दूर रहो।

पति की इच्‍छा के विरूद्ध जाकर प्रियंका राजनीति में आई और 10 साल तक कांग्रेस की प्रवक्‍ता रहीं और 2019 लोकसभा चुनाव से पहले उद्धव ठाकरे की शिवसेना यूबीटी ज्‍वाइन कर ली थीं। आज प्रियंका एक सफल सांसद और तेज-तर्रार राजनीतिक चेहरे के रूप में जानी जाती हैं - यह साबित कर दिया कि शुरुआत में विरोध के बावजूद उन्होंने अपने फैसले को सही साबित किया।

प्रियंका चतुर्वेदी के पति कौन हैं?

प्रियंका चतुर्वेदी के पति का नाम विक्रम चतुर्वेदी हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार उनके पति आईबीएम चैनल मैनेजर और प्रोग्राम हेड के तौर पर काम करते हैं। इन दोनों के दो बच्‍चे हैं एक बेटा आर्नव चतुर्वेदी और एक बेटी अनित्रा चतुर्वेदी।

प्रियंका चतुर्वेदी प्रोफाइल (Priyanka Chaturvedi profile)

जन्म: 19 नवंबर 1979, मथुरा

राजनीतिक पार्टी: Shiv Sena (Uddhav Balasaheb Thackeray)

पूर्व राजनीतिक पार्टी: Indian National Congress (राष्ट्रीय प्रवक्ता रहीं)

वर्तमान पद: राज्यसभा सांसद (महाराष्ट्र)

टीवी डिबेट्स में मुखर प्रवक्ता, महिला अधिकार और सामाजिक मुद्दों पर सक्रिय आवाज

शिक्षा, महिला सशक्तिकरण और बाल कल्याण से जुड़े अभियानों में भागीदारी; सामाजिक जागरूकता कार्यक्रमों से जुड़ाव

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+