Raj Thackeray Javed Akhtar जैसे और और मुस्लिम चाहते हैं, CM एकनाथ शिंदे को कुर्सी मिलने पर काम करने की नसीहत
Raj Thackeray Javed Akhtar के पाकिस्तान दौरे और पड़ोसी देश के खिलाफ मुखर टिप्पणी से खुश हैं। उन्होंने कहा, वे जावेद जैसे और और मुस्लिम चाहते हैं। राज ने सीएम एकनाथ शिंदे को कुर्सी मिलने पर काम करने की नसीहत भी दे दी।

Raj Thackeray Javed Akhtar के उस बयान से काफी एक्साइटेड हैं, जिसमें उन्होंने पाकिस्तान की एक महिला के सवाल पर साफ-साफ कहा था कि 26/11 को हुआ मुंबई आतंकी हमले में पाकिस्तान का हाथ है। जावेद अख्तर के इस बयान को 'पाकिस्तान में घुसकर धोया' जैसी टीवी हेडलाइन मिली। सोशल मीडिया पर भी जावेद की बेबाकी की काफी सराहना की गई। अब फायरब्रांड नेता की छवि रखने वाले युवा नेता राज ठाकरे ने भी कहा है कि उन्हें जावेद अख्तर जैसे और लोग चाहिए।
ठाकरे ने क्यों कहा- जावेद जैसे मुसलमान चाहिए
मुंबई में एक कार्यक्रम के दौरान महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) प्रमुख राज ठाकरे ने कहा, मुझे जावेद अख्तर जैसे और कई लोग चाहिए। उन्होंने कहा कि मुझे भारतीय मुसलमान चाहिए जो पाकिस्तान के खिलाफ बोलें और उन्हें हमारी ताकत बताएं। जावेद अख्तर ऐसा करते हैं और मुझे उनके जैसे मुसलमान चाहिए।
I want people like Javed Akhtar and many more. I want Indian Muslims who speak against Pakistan and tell them our power. Javed Akhtar does that and I want Muslims like him: Maharashtra Navnirman Sena (MNS) chief Raj Thackeray, in Mumbai pic.twitter.com/mX0I2w3GfP
— ANI (@ANI) March 22, 2023
CM शिंदे उद्धव ठाकरे की तरह रैलियां न करें
शिवसेना और भाजपा के गठबंधन से बनी महाराष्ट्र सरकार के कामकाज पर राज ठाकरे ने कहा, "मैं सीएम एकनाथ शिंदे से कहना चाहता हूं, आपको कुर्सी मिल गई, अब आपको महाराष्ट्र के लिए काम करना चाहिए।" राज ठाकरे ने कहा कि जहां उद्धव ठाकरे रैलियां करते हैं वहां शिंदे रैलियां न करें। राज्य में कई अहम मुद्दे हैं- किसानों के मुद्दे, रोजगार के मुद्दे और भी बहुत कुछ।
मुख्यमंत्री को जल्द कार्रवाई करनी चाहिए
CM एकनाथ शिंदे से तीखा सवाल करते हुए ठाकरे ने पूछा, आप सिर्फ रैलियों की बात क्यों कर रहे हैं ? मुंबई की जनसभा में मनसे प्रमुख राज ठाकरे मुख्यमंत्री को नसीहत देते भी दिखे। ठाकरे ने कहा, "सीएम एकनाथ शिंदे आप लाउडस्पीकर पर कार्रवाई करें। आपको निर्णय लेना चाहिए। मैं आपसे इस मुद्दे पर फिर मिलूंगा। आपको इस मुद्दे पर जल्द से जल्द कार्रवाई करनी चाहिए।"
CM Eknath Shinde, you must take action on loudspeakers. You must make a decision. I will meet you again on this. You must take action on this issue at the earliest: Maharashtra Navnirman Sena (MNS) chief Raj Thackeray, in Mumbai pic.twitter.com/2y7PszswoH
— ANI (@ANI) March 22, 2023
लाउडस्पीकर हटाने पर फोकस करें CM
बता दें कि महाराष्ट्र में मस्जिदों पर लगी लाउडस्पीकर का मुद्दा पहले भी सुर्खियों में रहा है। अपनी बेबाकी के लिए मशहूर राज ठाकरे ने करीब 10 महीने पहले एक बयान में कहा था कि ंमस्जिदों के अलावा कई मंदिरों पर भी लाउडस्पीकर गैरकानूनी तरीके से लगाए गए हैं। उन्होंने कहा था कि सभी जगहों पर लगे अवैध लाउ़डस्पीकर को हटाने की कार्रवाई होनी चाहिए।
लाउडस्पीकर धार्मिक नहीं सामाजिक मुद्दा
गौरतलब है कि राज ठाकरे ने शिवसेना संस्थापक बालासाहब ठाकरे की पुरानी वीडियो ट्वीट कर धार्मिक जगहों पर लाउडस्पीकर के इस्तेमाल के खिलाफ अपनी मुहिम को मजबूती देने का प्रयास किया था। मई 2022 में ठाकरे ने कहा था कि अवैध लाउडस्पीकर धार्मिक नहीं, सामाजिक मुद्दा है।












Click it and Unblock the Notifications