तलवार लहराने का मामला: मनसे प्रमुख राज ठाकरे और अविनाश-रविंद्र के खिलाफ दर्ज हुआ केस

मुंबई, 14 अप्रैल: महाराष्ट्र की राजनीति में इन दिनों महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) प्रमुख राज ठाकरे काफी सक्रिय हो रह हैं। राज ठाकरे लगातार उद्धव सरकार पर लगातार निशाना साध रहे हैं, जिसका अब उन्हें खामियाजा भुगतना पड़ रहा है। राज ठाकरे महाविकास अघाड़ी सरकार के खिलाफ हमला बोल रहे हैं। महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के प्रमुख राज ठाकरे के खिलाफ अब हथियार लहराने को लेकर केस दर्ज कराया गया है। उनके अलावा अविनाश जाधव और रविंद्र के खिलाफ भी आर्म एक्ट के तहत मामला दर्ज कराया गया है।

Raj Thackeray

न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक राज ठाकरे के खिलाफ ठाणे के नौपाड़ा पुलिस स्टेशन में आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। राज ठाकरे ने हाल ही में ठाणे के एक कार्यक्रम के दौरान मंच से तलवार लहराई थी। पुलिस की इस कार्रवाई के बाद मनसे कार्यकर्ताओं में भी रोष है। कार्यक्रम में राज ठाकरे और उनके कार्यकर्ताओं ने विशेष समुदाय जनसंख्या वृद्धि पर रोक लगाने के लिए कानून की मांग करते हुए हाथ में तलवार उठाई थी। उन्होंने धमकी दी कि अगर शिवसेना के नेतृत्व वाली राज्य सरकार ने तीन मई से पहले मस्जिदों से लाउडस्पीकर नहीं हटाए तो मनसे कार्यकर्ता मस्जिदों के सामने हनुमान चालीसा बजाएंगे।

बता दें कि इससे पहले राज ठाकरे ने भरी सभा से ऐलान किया था कि अगर मस्जिदों में बजने वाला लाउडस्पीकर जल्द बंद नहीं कराया गया तो फिर सड़कों पर लाउडस्पीकर में हनुमान चालीसा बजाई जाएगी। उनके इस बयान के बाद मुंबई में कई जगह मनसे कार्यकर्ताओं ने हनुमान चालीसा बजाना शुरू कर दिया था, जिस पर कार्रवाई करते हुए मुंबई पुलिस ने स्पीकर जब्त कर कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+