Rain in Mumbai: मुंबई में बारिश का तांडव, IMD ने जारी किया रेड अलर्ट, कई फ्लाइट्स प्रभावित
Rain in Mumbai: मुंबई में भारी बारिश के चलते कई इलाकों में बुरा हाल है। यहां तेज बारिश का दौर एक बार फिर शुरु हो चुका है। इस बीच निचले इलाकों जलभराव की समस्या बढ़ गई है। तेज बारिश के चलते मुंबई एयरपोर्ट पर कई फ्लाइट्स पर असर हुआ है। एयलाइंस कंपनियों ने अपने बयान में कहा है कि खराब मौसम के चलते सभी फ्लाइट्स प्रभावित हो सकती हैं।
मौसम विभाग ने मुंबई में बारिश को लेकर अलर्ट को अपग्रेड किया है। अब आईएमडी ने गुरुवार यानी 26 सितंबर तक सुबह 8 बजकर 30 मिनट तक के लिए मुंबई में रेड अलर्ट जारी किया है। इस बीच भारी बारिश के चलते जलभराव और कम दृश्यता के कारण सड़क यातायात प्रभावित हो रहा है।

हवाई यातायात भी प्रभावित
छत्रपति शिवाजी महाराज अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के पीआरओ की ओर जारी एक बयान में कहा गया कि शहर में बारिश के बीच, 2009 तक 7 गो अलाउंड और 2 फ्लाइट रूट डायवर्ट करने की सूचना मिली है। वहीं एयरलाइंस कंपनी स्पाइसजेट ने कहा, "मुंबई (बीओएम) में खराब मौसम (भारी बारिश) के कारण, सभी प्रस्थान/आगमन और उनकी परिणामी उड़ानें प्रभावित हो सकती हैं।"
वहीं मुंबई में भारी से भारी बारिश के अलर्ट के बीच मुंबई पुलिस ने भी लोगों को आगाह किया है। पुलिस एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, "आईएमडी ने 26 सितंबर की सुबह तक मुंबई और उपनगरों में गरज और बिजली के साथ भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। सभी मुंबईवासियों से अनुरोध है कि जब तक जरूरी न हो, घर के अंदर ही रहें। कृपया सुरक्षित रहें। किसी भी आपात स्थिति के लिए 100 डायल करें।"












Click it and Unblock the Notifications