Pune Girls Hostel: पिज्जा ऑर्डर करना 4 लड़कियों को पड़ा भारी! हॉस्टल ने दी ऐसी सजा, सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
Pune Girls Hostel: आज के दौर में जहां खाने-पीने की चीजें आपको ऑनलाइन आसानी से उपलब्ध हो जाती है, उस वक्त में एक हॉस्टल में पिज्जा ऑर्डर करना 4 लड़कियों को भारी पड़ गया। पिज्जा ऑर्डर करने को लेकर उनके खिलाफ नोटिस जारी किया गया। पूरा मामला महाराष्ट्र के पुणे का है, जहां सामाजिक न्याय विभाग द्वारा प्रबंधित सामाजिक कल्याण छात्रावास में 4 छात्राओं ने पिज्जा ऑनलाइन ऑर्डर कर दिया।
पिज्जा खाने का शौक तो हर किसी को होता है, लेकिन पुणे की चार छात्राओं को इसका ऐसा खामियाजा भुगतना पड़ेगा, इसकी उन्होंने कल्पना भी नहीं की होगी। दरअसल, ऑनलाइन पिज्जा ऑर्डर करना इन छात्राओं को इतना महंगा पड़ गया कि उन्हें पूरे एक महीने के लिए हॉस्टल से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया।

Pune Girls Hostel: क्या है पूरा मामला?
यह मामला महाराष्ट्र के पुणे स्थित सामाजिक कल्याण छात्रावास का है, जहां करीब 250 छात्राएं रहती हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक हॉस्टल की वार्डन मीनाक्षी नरहरे को पता चला कि एक कमरे में पिज्जा मंगवाया गया था। बस फिर क्या था, उन्होंने तुरंत छात्राओं को आधिकारिक नोटिस जारी कर दिया।
'पिज्जा कबूल करो, नहीं तो बाहर जाओ!'
सबसे हैरानी की बात तो यह रही कि जब छात्राओं ने पिज्जा ऑर्डर करने से इनकार कर दिया, तो वार्डन ने दो टूक कह दिया कि अगर 8 फरवरी तक कोई अपनी गलती नहीं मानता, तो चारों को हॉस्टल से निकाल दिया जाएगा।"
हालांकि इस विवाद ने तब और तूल पकड़ लिया जब हॉस्टल प्रशासन ने छात्राओं के अभिभावकों को बुलाया और उनके शैक्षणिक प्रदर्शन के बजाय अन्य मुद्दों पर चर्चा की। परिजनों की दलीलों के बावजूद अधिकारियों ने अनुशासनात्मक कार्रवाई वापस लेने से इनकार कर दिया।
Pune Girls Hostel: सोशल मीडिया पर बवाल, फैसले पर उठे सवाल!
इस घटना के बाद सोशल मीडिया पर हंगामा मच गया। लोग सवाल उठा रहे हैं कि क्या पिज्जा मंगवाना इतना बड़ा अपराध है? कई छात्राओं ने भी इस फैसले को अनुचित और कठोर बताया। ऐसे में अब देखना यह होगा कि क्या हॉस्टल प्रशासन इस अनोखे और कड़े फैसले पर फिर से विचार करेगा या फिर छात्राओं को सच में एक महीने तक हॉस्टल से दूर रहना पड़ेगा?












Click it and Unblock the Notifications