महाराष्ट्र चुनाव 2019: जानिए जलगांव सिटी विधानसभा सीट के बारे में

मुंबई। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए तारीखों का ऐलान हो चुका है। राज्य की 288 विधानसभा सीटों पर 21 अक्टूबर को मतदान होंगे जबकि चुनावों के नतीजे 24 अक्टूबर को घोषित किए जाएंगे। राज्य की विधानसभा सीटों की बात करें तो जलगांव सिटी विधानसभा सीट से बीजेपी के उम्मीदवार सुरेश दामु भोले ने शिवसेना के जैन सुरेश कुमार को 42,314 मतों के अंतर से हराया था। 25 सालों के बाद महाराष्ट्र में बीजेपी और शिवसेना ने अलग-अलग उम्मीदवार उतारे थे और इस सीट पर दोनों दलों के बीच मुख्य मुकाबला था।

profile of Jalgaon city legislative assembly of Maharashtra

2014 में बीजेपी ने जीता था चुनाव

इस सीट पर एनसीपी और कांग्रेस का प्रदर्शन निराशाजनक रहा था। बीजेपी के उम्मीदवार सुरेश दामु भोले को साल 2014 के चुनाव में 88,363 वोट मिले थे। जबकि दूसरे स्थान पर रहे शिवसेना के सुरेश कुमार जैन को 46,049 मिले थे। जबकि तीसरे स्थान पर एमएनएस के कोल्हे ललित विजय को 21,333 वोट मिले थे। वहीं, चौथे स्थान पर समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार रहे थे जिनको 17,383 वोट हासिल हुए थे। एनसीपी और कांग्रेस क्रमश: पांचवें और छठे स्थान पर खिसक गए थे। शरद पवार की पार्टी के उम्मीदवार को 4,835 जबकि कांग्रेस के उम्मीदवार को 4,014 वोट मिले थे। वहीं, बसपा ने इस सीट पर मुस्लिम प्रत्याशी उतारा था जिसे केवल 1,390 वोट मिले थे।

2009 में शिवसेना के खाते में गई थी ये सीट

इस सीट पर साल 2009 के चुनाव में शिवसेना के जैन सुरेश कुमार ने जीत दर्ज की थी। शिवसेना के जैन सुरेश कुमार भीकमचंद ने निर्दलीय उम्मीदवार मनोज दयाराम चौधरी को बड़े हराया था। चौधरी के 33301 वोटों के मुकाबले भीकमचंद को 64706 वोट मिले थे। साल 2009 में यहां मतदाताओं की संख्या 308,762 थी जिसमें 164,987 पुरुष और और 143,775 महिला थे। साल 2004 के विधानसभा चुनाव में भी यहां से शिवेसना ने जीत दर्ज की थी। शिवसेना के श्याम तुकाराम सावंत ने कांग्रेस के अंतुले मुश्ताक अताउल्लाह को 7,125 वोटों के अंतर से हराया था।

जलगांव लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आती है ये सीट

जलगांव सिटी की विधानसभा सीट जलगांव जिले में स्थित 11 विधानसभा क्षेत्रों में से एक है। इस विधानसभा क्षेत्र के तहत जलगांव नगर निगम और जलगांव तालुका का हिस्सा भी आता है। ये विधानसभा जलगांव लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत आती है। जलगांव लोकसभा क्षेत्र में इसके अलावा पांच अन्य विधानसभा जलगांव ग्रामीण, एरंडोल, अमलनेर, चालीसगांव और पचोरा शामिल हैं। इस सीट पर अभी बीजेपी या शिवसेना ने उम्मीदवारों का ऐलान नहीं किया है। दोनों दलों के बीच गठबंधन को लेकर फंसे पेंच के कारण उम्मीदवारों का ऐलान नहींं हो सका है।

ये भी पढ़ें: महाराष्ट्र चुनाव से जुड़े दिलचस्प आंकड़े जानने के लिए यहां क्लिक करें

पिछले विधानसभा चुनाव की बात करें तो, 288 सदस्‍यीय महाराष्‍ट्र विधानसभा में भाजपा 122 सीटों के साथ सबसे बड़े दल के रूप में उभरी थी। जबकि 25 सालों के बाद बीजेपी से अलग होकर चुनाव लड़ने वाली शिवसेना ने 63 सीटों पर जीत हासिल की थी। इस चुनाव में कांग्रेस पार्टी ने 42 सीटों पर जीत हासिल की थी जबकि शरद पवार के नेतृत्व वाली एनसीपी ने 41 सीटों पर जीत दर्ज की थी। बाकी 13 सीटें छोटे दलों के खाते में गई थी, वहीं 7 निर्दलीय विधायक भी चुने गए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+