प्रियंका चतुर्वेदी ने पीएम मोदी से की मुलाकात, क्या भाजपा में शमिल होने वाली हैं? खास अंदाज में दिया जवाब
Priyanka Chaturvedi PM Modi meeting: महाराष्ट्र की राजनीति में पाला बदलने का दौर चल रहा है, इसी बीच शिवसेना (यूबीटी) की राज्यसभा सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। उद्धव ठाकरे गुट वाली शिवसेना की सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने पीएम मोदी के साथ मुलाकात की फोटो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर X पर शेयर की।
इस पाेस्ट में प्रियंका चतुर्वेदी ने पीएम मोदी के साथ दो फोटो शेयर की, जिसमें एक फोटो में प्रियंका चतुर्वेदी और पीएम मोदी एक दूसरे का अभिवादन करते हुए नजर आ रहे हैंं, वहीं दूसरी फोटो में प्रियंका पीएम मोदी के साथ पोज देते हुए नजर आ रही हैं। प्रियंका चतुर्वेदी के फोटो शेयर करते ही उनके भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने की अटकलें लगाई जाने लगी हैं।

दरअसल, पीएम मोदी के साथ अपनी फोटो शेयर करते हुए एक पोस्ट लिखी, जिसमें उन्होंने लिखा, "कल मैंने संसद में माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। मैं भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के विभिन्न पहलुओं पर उनके बहुमूल्य समय और विचारों के लिए उनका धन्यवाद करती हूं।"
क्या भाजपा में शामिल हो रही प्रियंका चतुर्वेदी?
पीएम मोदी से इस मुलाकात के बाद, दावा किया जा रहा है कि प्रियंका चतुर्वेदी भाजपा में शामिल हो सकती है। कुछ लोगों ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत सांसदों के प्रतिनिधिमंडल में प्रियंका चतुर्वेदी को शामिल का जिक्र किया। यहां तक राजनीतिक गलियारें में भी प्रियंका के भाजपा में शामिल होने की अटकलें लगाई जाने लगी हैं।
प्रियंका चतुर्वेदी ने खास अंदाज में दिया जवाब
हालांकि भाजपा में शामिल होने पर प्रियंका चतुर्वेदी ने सीधे तो प्रतिक्रिया व्यक्त नहीं कि लेकिन उन्होंने अपी बात रखने के लिए ये यूजर की पोस्ट शेयर की। ये पोस्ट शांडिल्य नाम के यूजर की है जिसमें उसने लिखा, " सिर्फ सह-सांसद के रूप में उसने मिलना ही कुछ लोगों को चुभ गया है। यही लोग दूसरों को 'असहिष्णु' कहते हैं।"
कौन हैं प्रियंका चतुर्वेदी?
प्रियंका चतुर्वेदी को शिवसेना (यूबीटी) की मुखर प्रवक्ता भी हैं। प्रियंका ने अपने राजनीतिक करियर की शुरूआत कांग्रेस पार्टी से की थी। 2010 में वह कांग्रेस में शामिल हुईं और 2012 में उन्हें उत्तर-पश्चिम मुंबई से भारतीय युवा कांग्रेस का महासचिव नियुक्त किया गया था। वर्ष 2019 में उन्होंने कांग्रेस पार्टी छोड़कर उद्धव ठाकरे की मौजूदगी में शिवसेना (यूबीटी) में शामिल हो गईं। शिवसेना में शामिल होते हुए प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा था, "उद्धव ठाकरे के नेतृत्व में एक साधारण शिवसैनिक के रूप में काम करना चाहती हैं। प्रियंका चतुर्वेदी अप्रैल 2020 में राज्यसभा सांसद बनी थीं, और उनका कार्यकाल अगले साल समाप्त हो जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications