'ये पीढ़ी सबसे भाग्यशाली' नेशनल यूथ फेस्टिवल में PM ने किया लाखों युवाओं को संबोधित, जानें संबोधन की बड़ी बातें
PM Narendra Modi Nashik Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज महाराष्ट्र दौरे पर है। सबसे पहले वो कुंभ मेले की नगरी नासिक पहुंचे। नासिक की जनता ने पीएम मोदी का बड़े उत्साह से स्वागत किया। डेढ़ किलोमीटर के रोड शो के बाद पीएम मोदी ने श्री कालाराम मंदिर में दर्शन और पूजा-अर्चना की।
पीएम मोदी ने नासिक में आयोजित 27वें राष्ट्रीय युवा महोत्सव (NYF) का उद्घाटन किया। तपोवन मैदान में राष्ट्रीय युवा महोत्सव को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि देश के युवाओं के लिए अमृत काल एक स्वर्णिम युग है।

'युवाओं के लिए अमृत काल एक स्वर्णिम युग'
लाखों युवाओं को संबोधित करते हुए पीएम ने कहा, "भारत दुनिया की शीर्ष 5 अर्थव्यवस्थाओं में से एक है। इसके पीछे युवा शक्ति है। भारत दुनिया की शीर्ष 3 स्टार्ट-अप प्रणालियों में से एक है। भारत नए अविष्कार कर रहा है, भारत रिकॉर्ड पेटेंट फाइल कर रहा है... इन सबके पीछे देश का युवा है... देश के युवाओं के लिए अमृत काल एक स्वर्णिम युग है...।"
'ये पीढ़ी सबसे भाग्यशाली'
प्रधानमंत्री मोदी के साथ मंच पर महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे, डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस और अजित पवार मौजूद थे। पीएम ने कहा कि युवाओं के लिए अपने सपनों को पूरा करने के लिए और अधिक अवसर पैदा करने का प्रयास किया गया है। उन्होंने पिछली सरकार की तुलना में तेजी से काम किया है। उन्होंने वर्तमान पीढ़ी को सबसे भाग्यशाली पीढ़ी बताया।
यह भी देखें: PM Modi News: PM मोदी का महाराष्ट्र दौरा, श्री कालाराम मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद किया NYF का उद्घाटन
राम मंदिर का जिक्र करते हुए स्वच्छता अभियान चलाने की अपील
अपने संबोधन के दौरान राम मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा, "मैं देशवासियों से आग्रह करूंगा कि राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के शुभ दिन पर देश के सभी मंदिरों और तीर्थ क्षेत्रों में स्वच्छता अभियान चलाएं, श्रमदान करें।"
यह भी देखें: Today in Politics: PM मोदी आज महाराष्ट्र के दौरे पर, 30,500 करोड़ की परियोजनाओं रखेंगे आधारशिला
उन्होंने आगे कहा, "भगवान श्री राम ने नासिक पंचवटी भूमि में काफी समय बिताया था। मैं आज इस धरती को नमन करता हूं। मैंने अपील की थी कि जनवरी तक हमें 22 जनवरी तक देश के सभी मंदिरों की सफाई करनी चाहिए। आज मुझे कालाराम मंदिर के दर्शन करने और मंदिर परिसर की सफाई करने का सौभाग्य मिला।"
यह भी देखें: PM मोदी ने सभी को दी राष्ट्रीय युवा दिवस की बधाई, कहा-स्वामी विवेकानंद के संदेश युगों-युगों तक प्रेरित करेंगे












Click it and Unblock the Notifications