Today in Politics: PM मोदी आज महाराष्ट्र के दौरे पर, 30,500 करोड़ की परियोजनाओं रखेंगे आधारशिला
Today in Politics 12 Jan 2024: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज 12 जनवरी 2024 को महाराष्ट्र का दौरा करेंगे। पीएम मोदी महाराष्ट्र दौरे के दौरान 30,500 करोड़ की कई विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे। पीएम मोदी ने ट्वीट कर इन बातों की जानकारी दी है।
पीएम मोदी दोपहर करीब 12:15 बजे नासिक पहुंचेंगे, जहां वह स्वामी विवेकानंद की जयंती पर 27वें राष्ट्रीय युवा महोत्सव का उद्घाटन करेंगे। पीएम मोदी मुंबई में ट्रांस हार्बर लिंक का भी उद्घाटन करेंगे।

दोपहर करीब 3:30 बजे मुंबई में पीएम मोदी अटल बिहारी वाजपेयी सेवरी-न्हावा शेवा अटल सेतु का उद्घाटन करेंगे। लगभग 17,840 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित अटल सेतु भारत का सबसे लंबा पुल है और देश का सबसे लंबा समुद्री पुल भी है।
लगभग 4:15 बजे, पीएम मोदी नवी मुंबई में एक सार्वजनिक कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे, जहां वह कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे और आधारशिला रखेंगे। पीएम मोदी ईस्टर्न फ्रीवे ऑरेंज गेट को मरीन ड्राइव से जोड़ने वाली भूमिगत सड़क सुरंग की आधारशिला भी रखेंगे
अमित शाह वाइब्रेंट गुजरात समिट के समापन सत्र को करेंगे संबोधित
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज गुजरात गांधीनगर जाएंगे। अमित शाह आज गांधीनगर में वाइब्रेंट गुजरात समिट के समापन सत्र को संबोधित करेंगे। वाइब्रेंट गुजरात समिट आर्थिक विकास को बढ़ावा देने और निवेश आकर्षित करने के लिए आयोजित किया जाता है।
अमित शाह से एक मुख्य वक्ता के रूप में, व्यापार केंद्र के रूप में गुजरात की स्थिति को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से रणनीतिक पहल और नीतियों की रूपरेखा तैयार करने की उम्मीद है।
दिनभर आज इन राजनीतिक खबरों पर भी रहेगी नजर
- लोकसभा चुनाव-2024 को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजाप) की आज बड़ी बैठक होने वाली है। इस बैठक में राष्ट्रीय महामंत्री सुनील बंसल संगठनात्मक जानकारी देंगे।
- रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत दशहरा मैदान में आयोजित शिविर में हिस्सा लेंगे।
- जंतर-मंतर पर आज INDIA गठबंधन से जुड़ी पार्टियों के छात्र संगठन प्रदर्शन करेंगे।












Click it and Unblock the Notifications