PM Modi News: PM मोदी का महाराष्ट्र दौरा, श्री कालाराम मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद किया NYF का उद्घाटन
PM Narendra Modi Nashik Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज नासिक दौरे पर हैं। वहां उन्होंने श्री कालाराम मंदिर में दर्शन और पूजा की। आज पीएम नासिक में आयोजित राष्ट्रीय युवा महोत्सव में भी शामिल होंगे।
पीएम मोदी आज अपने महाराष्ट्र दौैरे में सबसे पहले नासिक पहुंचे जहां उनका भव्य तरीके से स्वागत हुआ। नासिक में पीएम मोदी का 1.5 किमी लंबा रोड शो हुआ। उनके रोड शो के लिए जनता में काफी उत्साह दिखा।

पीएम मोदी के साथ रोड शो के दौरान महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणनवीस और अजीत पवार भी मौजूद रहे। रोड शो के बाद पीएम मोदी ने नासिक में गोदावरी नदी किनारे स्थित रामकुंड में पूजा अर्चना की।
यह भी देखें: PM मोदी ने सभी को दी राष्ट्रीय युवा दिवस की बधाई, कहा-स्वामी विवेकानंद के संदेश युगों-युगों तक प्रेरित करेंगे
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नासिक में स्वामी विवेकानन्द की जयंती पर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की। आज प्रधानमंत्री प्रदेश में 30,500 करोड़ रुपए से अधिक की विकास परियोजनाओं की शुरुआत करेंगे।
विवेकानंद की जयंती पर महाराष्ट्र के नाशिक में बड़ा महोत्सव आयोजित किया गया है। प्रधानमंत्री भी इसमें शामिल हों रहे हैं। आज यानी 12 जनवरी को राष्ट्रीय युवा दिवस के मौके पर कुंभ नगरी में पूरे देश से आए हुए युवाओं का मेला लग रहा है। इसमें एक लाख यंग माइंड्स शामिल होंगे। इस उत्सव के मुख्य अतिथि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं।
यह भी देखें: Today in Politics: PM मोदी आज महाराष्ट्र के दौरे पर, 30,500 करोड़ की परियोजनाओं रखेंगे आधारशिला
प्रधानमंत्री ने शुक्रवार को नासिक में 27वें राष्ट्रीय युवा महोत्सव (NYF) का उद्घाटन किया। राष्ट्रीय युवा महोत्सव हर साल 12 से 16 जनवरी तक आयोजित किया जाता है। 12 जनवरी को स्वामी विवेकानन्द की जयंती होती है। इस वर्ष उत्सव का मेजबान राज्य महाराष्ट्र है। इस वर्ष के महोत्सव का विषय 'विकसित भारत@2047: युवाओं के लिए, युवाओं द्वारा' है।
प्रधानमंत्री मोदी इस कार्यक्रम में एक लाख से ज्यादा युवाओं को संबोधित करेंगे। वहीं, इस कार्यक्रम को देश के सभी जिलों के युवा लाइव कॉन्फ्रेंस के जरिए देखेंगे और पीएम मोदी को सुनेंगे। देश के सभी 750 से अधिक जिलों में युवा महोत्सव से जुड़े भव्य आयोजन किए जाएंगे। इसके साथ ही देश के तमाम स्कूलों और कॉलेज में भी स्वामी विवेकानंद की जयंती के अवसर पर आयोजन होंगे।
यह भी देखें: राम मंदिर के उद्घाटन से पहले PM मोदी ने शुरू किया 11 दिन का विशेष अनुष्ठान, बताया क्या करने वाले हैं?












Click it and Unblock the Notifications