प्रधानमंत्री की सिक्योरिटी ने आदित्य ठाकरे को कहा- कार से उतरो, उद्धव ठाकरे हुए खफा

नई दिल्ली, 14 जून: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को महाराष्ट्र पहुंचे हैं। पहले पीएम मोदी ने महाराष्ट्र के पुणे में जगतगुरु श्रीसंत तुकाराम महाराज मंदिर का उद्घाटन किया और इसके बाद वो मुंबई पहुंचे। जहां दो कार्यक्रमों में पीएम मोदी और उद्धव ठाकरे ने साथ में शिरकत की। इसी दौरान पीएम मोदी की सिक्योरिटी की ओर से आदित्य ठाकरे को कार से उतरने को कह दिया गया, जिसको लेकर उद्धव ठाकरे खफा हो गए।

 उद्धव ठाकरे हुए खफा

पीएम मोदी जब मुंबई पहुंचे तो महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी, मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे, उपमुख्यमंत्री अजित पवार और प्रोटोकॉल मंत्री आदित्य ठाकरे ने मुंबई में आईएनएस शिकारा हेलीपोर्ट पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगवानी की। यहां से पीएम मोदी मुंबई में नवनिर्मित 'जल भूषण' भवन का उद्घाटन करने पहुंचे। इसके बाद पीएम मोदी और उद्धव ठाकरे को मुंबई के बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स (बीकेसी) में मुंबई समाचार के द्विशताब्दी महोत्सव में भाग लेने जाना था।

प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए निकले तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सिक्योरिटी ने महाराष्ट्र के मंत्री आदित्य ठाकरे को मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की कार से उतरने को कहा। स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप (एसपीजी) ने दावा किया कि आदित्य का नाम मुंबई में पीएम मोदी की अगवानी के लिए निर्धारित वीआईपी की सूची में नहीं है। ऐसे में वो सीएम उद्धव ठाकरे के साथ कार में नहीं बैठ सकते।

इंडिया टुडे की सूत्रों के हवाले से की गई रिपोर्ट के मुताबिक, एसपीजी की इस बात से उद्धव ठाकरे से खफा हो गए और उन्होंने पीएम की सिक्योरिटी से कहा कि आदित्य उनके बेटे होने की वजह से नहीं बल्कि कैबिनेट मंत्री होने के नाते आए हैं, जो कि आधिकारिक प्रोटोकॉल के अनुसार पीएम मोदी की अगवानी कर सकते हैं। सीएम उद्धव के लगातार जोर देने पर आखिरकार आदित्य ठाकरे को पीएम मोदी के साथ जाने की इजाजत मिली।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+