'आप कूड़ा क्यों इकठ्ठा कर रहे...', लोक सभा चुनाव से पहले उद्धव ठाकरे ने पीएम मोदी से ये क्‍या कह डाला?

Lok Sabha Elections: लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो चुका है लेकिन अभी तक महाराष्‍ट्र में NDA गठबंधन और विपक्षी INDIA गठबंधन दोनों में सीटों के बंटवारे पर बात अटकी है। हालांकि चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद महाराष्‍ट्र में दोनों ही गुटों ने जमकर बयानबाजी और एक-दूसरे पर हमले शुरू कर दिए हैं। वहीं अब शिवसेना (यूबीटी) चीफ उद्धव ठाकरे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा पर जमकर हमला बोला है।

Uddhav Thackeray and pm modi

महाराष्‍ट्र में 2019 का लोकसभा चुनाव साथ लड़ने वाली भाजपा और उद्धव ठाकरे की शिवसेना अब 2024 के लोकसभा चुनाव में कट्टर दुश्‍मन बन चुकी हैं। चुनावी सभाओं में दोनों ही पार्टियां एक दूसरे पर जमकर हमला कर रही हैं।

वहीं अब शिवसेना के दो टुकड़े करके गहरा घांव देने वाली भाजपा पर शिवसेना (UTB) चीफ उद्धव ठाकरे ने जमकर गुस्‍सा निकाला है। उद्वव ठाकरे ने भाजपा की तुलना औरंगजेब से की है। इसके साथ ही पीएम मोदी से सवाल पूछते हुए तंज कसा है।

औरंगजेब की मानसिकता...

दरअसल, महाराष्‍ट्र के बुलढाणा जिले में जनसभा को संबोधित करते हुए "उद्धव ठाकरे ने कहा भाजपा जो लोगों को डराने का काम कर रही है और पार्टी तोड़ने का काम कर रही है वो औरंगजेब की मानसिकता है।"

उन्‍हें शर्म आनी चाहिए कि...

महाराष्‍ट्र के पूर्व मुख्‍यमंत्री उद्धव ठाकरे ने उपमुख्‍यमंत्री देवेंद्र फडणवीस पर हमला बोलते हुए कहा "उपमुख्‍यमंत्री ने कहा था कि वह दो पार्टियों को तोड़कर सत्‍ता में आए। उन्‍हें शर्म आनी चाहिए कि इन लोगों को दो पार्टियों को तोड़ने की नौबत आ गई।"

सत्‍ता में दो पार्टियों को तोड़कर...

याद रहे दो दिन पहले भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस ने कहा था कि "भाजपा को महाराष्‍ट्र में सत्‍ता में आने में ढ़ाई साल का समय तो लगा लेकिन भाजपा महाराष्‍ट्र की दो पार्टियों को तोड़कर आए हैं। दरअसल, फडणवीस उद्धव ठाकरे की शिवसेना से अलग हुए एकनाथ शिंदे गुट और शरद पवार की एनसीपी तोड़कर भाजपा की महायुति गठबंधन में शामिल हुए अजित पवार की एनसीपी की बात कर रहे थे।

पीएम मोदी आप कूड़ा क्‍यों इकट्ठा कर रहे?

इसके साथ ही उद्धव ठाकरे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी जमकर हमला बोला, ठाकरे ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कहते हैं "मैं अकेला ही सब पर भारी हूं तो अगर ऐसा है तो आपको हर जगह कूड़े की गाड़ी क्‍यों घुमानी पड़ रही है। आप सभी तरफ आप कूड़ा क्‍यों इकट्ठा कर रहे हैं।"

इसके साथ ही ठाकरे ने कहा अगर आप उद्वव ठाकरे को हराने में कामयाब हो सकते हौं तो लड़िए लेकिन याद रखिए कि आपका मुकाबला मेरे शिवसैनिकों से होगा।"

जिस मिट्टी में छत्रपति शिवाजी...

उद्धव ठाकरे ने कहा जिस मिट्टी में छत्रपति शिवाजी, जिजाऊ जैसे महान महापुरुषों ने जन्‍म लिया, हमारा सौभाग्य है कि हमारा जन्‍म भी उसी मिट्टी में हुआ हे। इसी मिट्टी में खंडोजी खोपडे, सुधाजी पिसाल, पंत के जैसे वारिस भी अब तक पैदा हो रहे हैं।

महाराष्‍ट्र की 48 सीटों पर होगा मुकाबला

बता दें महाराष्‍ट्र में कुल 48 लोकसभा सीटें है और यहां पर पांच चरणों में चुनाव होगा। याद रहे महाराष्‍ट्र में वर्तमान समय में भाजपा के प्रतिनिधित्‍व वाली महायुति सरकार है। जिसमें एकनाथ शिंदे गुट की शिवसेना और अजित पवार की एनसीपी शामिल है। वहीं विपक्षी इंडिया गठबंधन में महाअघाड़ी शामिल हैं जिसमें उद्धव ठाकरे की शिवसेना यूटीबी और शरद पवार गुट एनसीपी शामिल है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+