पुणे: लोकमान्य तिलक पुरस्कार समारोह में एक साथ मंच साझा कर सकते पीएम मोदी और शरद पवार
पुणे में पीएम मोदी और शरद पवार लोकमान्य तिलक पुरस्कार समारोह में एक साथ मंच शेयर कर सकते हैं।
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी में इन दिनों संकट के बादल छाए हुए हैं। वहीं, इस बीच पीएम नरेंद्र मोदी और एनसीपी प्रमुख शरद पवार 1 अगस्त को पुणे में लोकमान्य तिलक स्मारक ट्रस्ट के एक पुरस्कार समारोह में मंच साझा कर सकते हैं। इस कार्यक्रम में महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे, डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस और अजीत पवार के शामिल होने की संभावना है।
इस कार्यक्रम के दौरान पीएम नरेंद्र मोदी को इस साल प्रतिष्ठित लोकमान्य तिलक पुरस्कार दिया जाएगा। इस संबंध में लोकमान्य तिलक स्मारक ट्रस्ट के अध्यक्ष डॉ. दीपक तिलक ने सोमवार को पुणे में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की घोषणा की।

ये पुरस्कार 1 अगस्त को लोकमान्य तिलक की पुण्यतिथि पर पुणे में तिलक महाराष्ट्र विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित समारोह में दिया जाएगा। एनसीपी प्रमुख शरद पवार को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया है। लोकमान्य तिलक स्मारक ट्र्स्ट ने बताया कि कार्यक्रम में और अन्य मेहमान महाराष्ट्र के राज्यपाल रमेश बैस, सीएम एकनाथ शिंदे, डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस और अजीत पवार शामिल होंगे।
लोक्मान्य तिलक स्मारक ट्रस्ट की ओर से कहा गया कि पीएम नरेंद्र मोदी के सर्वोच्च नेतृत्व में देश आत्मनिर्भर भारत की अवधारणा पर विकास की ओर बढ़ रहा है। उन्होंने नागरिकों में देशभक्ति की भावना जागृत की और भारत को वैश्विक मानचित्र पर स्थापित किया। उनकी दृढता और प्रयासों को ध्यान में रखते हुए तिलक स्मारक मंदिर ट्रस्ट ने सर्वसम्मति से उनका इस पुरस्कार के लिए चयन किया है।
लोकमान्य तिलक राष्ट्रीय पुरस्कार बहुत महत्व रखता है क्योकि ये भारतीय इतिहास के एक प्रमुख व्यक्ति लोकमान्य तिलक की स्मृति और विरासत का सम्मान करता है। पिछले पुरस्कार विजेताओं में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी और मनमोह सिंह और पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी और इंफोसिस के संस्थापक एन आर नारायणमूर्ति शामिल हैं। इस पुरस्कार को देश की भलाई के लिए निस्वार्थ सेवा करने वाली हस्तियों को 1983 में इस पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications