सोने के 2 दांतों की वजह से कैसे फंसा 15 साल से फरार चल रहा 'नटवरलाल', दिलचस्प है पूरी कहानी
मुंबई में ठगी करके 15 साल से फरार चल रहे एक शख्स को पुलिस ने अरेस्ट करने में कामयाबी हासिल की है। ये शख्स अपने दांत में लगे सोने के दांत के कारण पहचाना गया।

बॉलीवुडनगरी मुंबई की पुलिस ने बड़े ही फिल्मी अंदाज में 15 साल से फरार चल रहे मुंबई के एक ग को अरेस्ट करने में कामयाबी हासिल की है। मजेदार बात ये है कि ये शख्स जो सालों से पुलिस को आंखों मे धूंल झोंककर फरार चल रहा था उसके पकड़े जाने के का वाकया बड़ा ही फिल्मी और मजेदार है।

पुलिस लगातार दबिश दे रही थी लेकिन पकड़ में नहीं आ रहा था
पुलिस द्वारा पकड़े गए इस नटवरलाल का नाम प्रवीण आशुभा जडेजा उर्फ प्रवीण सिंह आशुभा जडेजा है।। इस शख्स के खिलाफ धोखाधड़ी और पुलिस को गुमराह करने का केस दर्ज है। इतना ही नहीं ये शख्स अदातलत में पेश होने के बाद फरार हो गया था। इसको अरेस्ट करने के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही थी लेकिन ये पकड़ में नहीं आ रहा था।

दो सोने के दांतों के कारण खुली पोल
मजेदार बात ये है कि मुंबई के आर ए के मार्ग पुलिस ने 38 साल के इस भगोड़े को उसके दो सोने के दांतों की की बदौलत अरेस्ट करने में कामयाबी हासिल की है। आरएके मार्ग पुलिस स्टेशन के पुलिस निरीक्षक लीलाधर पाटिल ने बताया कि सहायक पुलिस निरीक्ष क महेश लमखाड़े और उनकी टीम ने इस शख्स का अरेस्ट किया है।

2007 में जानें कितने रुपये की थी ठगी
प्रवीण नाम का ये शख्स 2007 में एक कपड़े की दुकान पर काम करता था और दुकान मालिक ने 40 हजार रुपये दूसरे व्यापारी को देने के लिए भेजा था। । लकिन पैसा अपने पास छुपा लिया और मालिक ये कहकर गुमराह किया कि उसके पैसे टॉयलेट में जब वो गया तब किसी ने चुरा लिया। पुलिस ने शिकायत मिलने पर जांच की और प्रवीण को अरेस्ट कर लिया।

पुलिस ने एलआईसी एजेंट बनकर ऐसे जाल में फंसाया
अदालत से उसे सालों पहले जमानत उसे मिली तो वो शहर छोड़कर गुजरात फरार हो गया और पहचान बदल ली थी। मुंबई से 38 वर्षीय आरोपी प्रवीण अशुभा जडेजा के गुजरात के कच्छ में शिफ्ट हो गया था। उसके सोने की परत चढ़े दांत धोखाधड़ी के एक मामले में उसकी गिरफ्तारी का कारण बने। पुलिस ने एलआईसी एजेंट बनकर शख्स को मुंबई बुलाया था जिसके बाद उसे अरेस्ट करने में कामयाबी हासिल की।












Click it and Unblock the Notifications