बदलापुर स्कूल मामले के आरोपी के घर पर लोगों ने की तोड़फोड़, घिरी महाराष्ट्र सरकार, MVA करेगी महाराष्ट्र बंद
Badlapur school case: बदलापुर स्कूल के बाथरूम में दो बच्चियों के साथ यौन शोषण करने का आरोपी अक्षय शिंदे को कोर्ट ने पुलिस हिरासत में भेज दिया है। वहीं अज्ञात लोगों ने आरोपी के घर पर पहुंच कर जमकर तोड़फोड़ की। हालांकि पुलिस मौके पर पहुंच कर स्थिति को कंट्रोल कर ली।
बता दें बदलापुर के नामी स्कूल में हुई इस घटना के संज्ञान में आते ही तुरंत ही एक्शन में नजर आए लेकिन वो इस मामले को लेकर विपक्षी पार्टियों के निशाने पर आ चुके हैं। कांग्रेस, एनसीपी समेत अन्य विपक्षी दल इस मामले को लेकर बराबर सरकार को घेर रहे हैं।

MVA करेगी महाराष्ट्र बंद
इस घटना के विरोध में 24 अगस्त को विपक्षी महा विकास अघाड़ी गठबंधन ने महाराष्ट्र बंद का ऐलान किया गया है। इस राज्यव्यापी बंद का उद्देश्य इस मुद्दे की गंभीरता की ओर ध्यान आकर्षित करना और पीड़ितों के लिए त्वरित न्याय की मांग करना है।
सीएम ने दिए इस घटना के बाद उठाए ये अहम कदम
हालांकि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने पुलिस को उसके खिलाफ बलात्कार के प्रयास का मामला दर्ज करने का निर्देश दिया है। साथ ही उन्होंने घोषणा की है कि इस मामले के लिए एक विशेष सरकारी वकील नियुक्त किया जाएगा। इस मामले को लेकर जिला कलेक्टर को पत्र भेजा गया है। हर शिक्षण संस्थान में एक महिला सफाई कर्मचारी की नियुक्ति करने और स्कूलों में आत्मरक्षा अभियान चलाने के आदेश भी दिए गए हैं। इसके साथ ही सीएम शिंदे ने लोगों से धैर्य रखने की अपील करते हुए सार्वजनिक व्यवस्था बनाए रखने में मदद करने का आह्वान किया है।
अभिभावकों से सीएम ने लगाई ये गुहार
बता दें बदलापुर के स्कूल के बाथरूम में सफाईकर्मचारी ने नर्सरी कक्षा में पढ़ने वाली दो बच्चियों का यौन उत्पीड़न किया। जिसके बाद बच्चों के माता-पिता के साथ बदलापुरि निवासियों ने रेलवे स्टेशन पर विरोध प्रदर्शन कियाजिसके कारण उपनगरीय रेल सेवाएं बाधित रही। मुख्यमंत्री ने इन अभिभावकों से आग्रह किया है कि वे जांच जारी रहने तक धैर्य बनाए रखें। शिक्षा विभाग और क्षेत्रीय पुलिस उपायुक्त वर्तमान में घटना की जांच कर रहे हैं।
बदलापुर में बंद किया गया इंटरनेट
बता दें महाराष्ट्र में विरोध प्रदर्शनों के कारण बाधित हुई रेल सेवाएं फिर से शुरू हो गई हैं। हालांकि, एहतियात के तौर पर इंटरनेट सेवाएं अभी भी निलंबित हैं। इस स्थिति के कारण क्षेत्र में दैनिक जीवन और सार्वजनिक सेवाएं प्रभावित हो रही हैं।












Click it and Unblock the Notifications