मेले में बच्चों के खिलौने ने दिखाया मौत का खेल, एक मासूम की मौत चार घायल
Maharashtra news, महाराष्ट्र। महाराष्ट्र के हिंगोली में एक मामला सामने आया है। तहसील के कनेर गांव नाका के संगमेश्वर संस्थान में भागवत सप्ताह के अवसर पर यात्रा का आयोजन किया गया था। यात्रा में मिकी माउस के आकार का जंपिंग ट्रेक बच्चों के खेलने के लिए रखा गया था। लेकिन दोपहर एक बजे के आसपास अचानक वह बच्चों सहित हवा में उड़ गया। जिसके बाद सौ फीट ऊंचाई से नीचे गिर पड़ने से एक बच्चे की मौत हो गई और चार घायल हो गए।

कनेर गांव नाका स्थित कर्ममेला छात्रावास के तीन छात्र स्कूल छूटने के बाद दोपहर 12 बजे पैन गंगा नदी के किनारे स्थित संगमेश्वर संस्थान परिसर पहुंचे थे। वहां भागवत कथा सप्ताह के समापन अवसर पर महाप्रसाद का आयोजन किया गया था। महाप्रसाद लेने के बाद वे वहां आयोजित मेले में लगे मिकी माउस के जंपिंग खिलौने पर उछल-कूद करने लगे।
तभी अचानक तेज हवा चली और खिलौना सौ फीट ऊंचा उड़ने लगा। उसमें से नीचे गिर जाने से मनोहर राघोजी मोरे (10 वर्ष) की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। जबकि प्रवीण राघोजी मोरे (12), शिवाजी देवीदासजहरव (11) तीनों रहवासी बाभुल तथा करणरमेश धुले (13) नि. शेंबाल पिंपरी व डिगांबरमाधव बर्वे (6) घायल हो गए। घायलों को वाशिम के निजी अस्पताल में इलाज के लिए ले जाया गया। मृत छात्र को फालेगांव के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। घटना स्थल का जायजा कनेर गांव पुलिस चौकी के जमादार साहेबराव राठौड़ एवं सहकर्मियों ने लिया।


Click it and Unblock the Notifications
