मुंबई के तीन अस्पतालों को नोटिस जारी, कोरोना मरीज के परिजनों को कहा था रेमडेसिवीर इंजेक्शन लाने के लिए
मुंबई, मई 3। नवी मुंबई महानगरपालिका (NMMC) ने तीन प्राइवेट अस्पतालों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। जानकारी के मुताबिक, इन तीनों अस्पतालों में कोरोना संक्रमित मरीजों के परिजनों को रेमडेसिवीर इंजेक्शन की व्यवस्था करने के लिए कहा गया था। आपको बता दें कि महानगरपालिका ने पहले ही सभी अस्पतालों के लिए ये निर्देश जारी कर दिए हैं कि किसी भी अस्पताल में मरीजों को इस इंजेक्शन की व्यवस्था के लिए नहीं कहा जाएगा, ये अस्पताल की ही जिम्मेदारी होगी कि मरीज के लिए इंजेक्शन की व्यवस्था की जाए।

इंजेक्शन की व्यवस्था करना अस्पताल की जिम्मेदारी है- NMMC
NMMC कमिश्नर अभिजीत बांगर ने कहा कि अस्पतालों को निर्देश जारी किए गए थे कि महाराष्ट्र स्टेट टास्क फोर्स और ICMR द्वारा निर्धारित दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए रेमडेसिवीर इंजेक्शन का इस्तेमाल किया जाए, इसीलिए एक विशेष आदेश जारी कर अस्पतालों को ये निर्देश जारी किए गए कि किसी भी अस्पताल में मरीज के परिजनों को इंजेक्शन लाने के लिए नहीं कहा जाएगा, क्योंकि ये अस्पताल की जिम्मेदारी है कि वह कलेक्ट्रेट के माध्यम से इंजेक्शन का इंतजाम पहले से रखें। आदेश में ये भी कहा गया कि जो इस आदेश का पालन नहीं करेगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
इन अस्पतालों को भेजा गया है नोटिस
जिन अस्पतालों को नोटिस जारी किए गए हैं, उनमें नेरूल सेक्टर 16 स्थित सनसाइन अस्पताल, सेक्टर 15 का सिद्धिका नर्सिंग होम, सेक्टर 18 के कोपरखैराने और ओम गगनगिरी अस्पताल का नाम शामिल है। इन अस्पतालों को जारी नोटिस में कहा गया है कि अगर आपकी तरफ से कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला तो तीनों अस्पतालों के खिलाफ FIR कराई जाएगी।
-
Mumbai News: कल्याण में कार और ट्रक की हुई भीषण टक्कर, 11 लोगों की हुई मौत -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने में दाम घटे तो वहीं चांदी हुई 2124 रु सस्ती, क्या हैं मुंबई में ताजा भाव? -
Asha Bhosle: कौन होगा आशा भोसले का उत्तराधिकारी? किसको मिलने वाली है अरबों की संपत्ति, दो नाम रेस में सबसे आगे -
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण -
16 की उम्र में आशा भोसले ने लता दीदी के सेक्रेटरी से की शादी, पति ने घर से निकाला, RD Burman ने थामा हाथ -
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम?












Click it and Unblock the Notifications