Road Accidents पर Nitin Gadkari सख्त, 2024 तक 50 फीसदी हादसे कम करने की कसम खाई

Nitin Gadkari Road Accidents पर सख्ती दिखा रहे हैं। उन्होंने कहा कि 2024 तक 50 फीसदी हादसे कम करेंगे। nitin gadkari road accidents 2024 target 50 pc decline in road mishap

Nitin Gadkari Road Accidents पर सख्ती दिखाते हुए हादसे कम करने का संकल्प ले रहे हैं। उन्होंने कहा है कि 2024 तक 50 फीसदी हादसे कम करेंगे। केंद्रीय मंत्री गडकरी ने इंडिया टुडे के एक कार्यक्रम में शिरकत करने के दौरान कहा, "देश में हर साल पांच लाख सड़क दुर्घटनाएं होती हैं, जिसमें 1.5 लाख लोग मारे जाते हैं। मैं भी अपनी पत्नी और बेटी के साथ सड़क दुर्घटना झेल चुका हूं।"

nitin gadkari road accidents

हादसे रोकने के लिए जनता का सहयोग जरूरी

नितिन गडकरी ने कहा कि उन्हें खेद है कि उन्हें सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने में ज्यादा सफलता नहीं मिली है। हालांकि, उन्होंने संकल्प दिखाते हुए कहा कि सड़क और राजमार्ग मंत्रालय 2024 तक भारत में सड़क दुर्घटनाओं को आधा करने के लिए काम कर रहा है। मुंबई में इंडिया टुडे कॉन्क्लेव में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा, "अब जो राजमार्ग बन रहे हैं, वे कई बातों को ध्यान में रखकर बनाए जा रहे हैं। मैं विनम्रतापूर्वक स्वीकार करता हूं कि सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के मामले में मुझे ज्यादा सफलता नहीं मिली है। उन्होंने कहा कि हादसों पर अंकुश लगाने के लिए सरकार को जनता के सहयोग की जरूरत है।

दुर्घटनाओं में 50% की कमी का संकल्प

बकौल गडकरी, "हम लोगों को शिक्षित कर रहे हैं, कानून में बदलाव ला रहे हैं। लेकिन हमें लोगों और मीडिया को सहयोग करने की आवश्यकता है। मैं ऑटोमोबाइल कंपनियों और कई गैर सरकारी संगठनों के साथ भी बातचीत कर रहा हूं जो दुर्घटना के तुरंत बाद आपातकालीन सेवाएं प्रदान करने के लिए काम करते हैं।" मंत्री ने आश्वासन दिया कि 2024 तक सरकार सड़क दुर्घटनाओं में 50% की कमी लाएगी।

हिमाचल में भाजपा इतिहास बनाएगी

गडकरी ने हिमाचल प्रदेश और गुजरात में आगामी विधानसभा चुनाव और दिल्ली में निकाय चुनाव पर भी बात की। उन्होंने कहा, हिमाचल प्रदेश चुनाव भाजपा 100 प्रतिशत जीतेगी। 2014 में सत्ता में आने के बाद, राज्य में बीजेपी ने बहुत काम किया गया है। सड़क परिवहन और राजमार्ग विभाग ने भी बहुत काम किए हैं। आज पुल और सड़कें देखने को मिलती हैं। हमने 2014 के बाद इनका निर्माण कराया है। पहले राज्य में केवल तीन राष्ट्रीय राजमार्ग थे। अब 66 राजमार्ग हैं। लोग खुश हैं और मुझे लगता है कि भाजपा हिमाचल का चुनाव जीतेगी। उन्होंने कहा, ऐतिहासिक रूप से हर पांच साल में हिमाचल में सरकार बदल जाती है, लेकिन इस बार ऐसा नहीं होगा। भाजपा इतिहास बनाएगी और लगातार दूसरी बार चुनाव जीतेगी।

कांग्रेस और AAP के बीच सेकेंड-थर्ड की लड़ाई

गुजरात में भाजपा के सामने चुनौती के बारे में गडकरी ने कहा, कोई प्रतिस्पर्धा नहीं है। "हम राज्य में लगातार जीतते रहे हैं। लोगों ने नरेंद्र मोदी के गुजरात मॉडल को स्वीकार किया है। मुझे नहीं लगता कि गुजरात में कोई प्रतिस्पर्धा है। कांग्रेस और आम आदमी पार्टी (AAP) के बीच लड़ाई दूसरे और तीसरे स्थान के लिए है। जहां तक जनादेश का सवाल है, गुजरात में भी बीजेपी 100 फीसदी जीत रही है।

गुजरात और MCD चुनाव एक साथ संयोग है

यह पूछे जाने पर कि क्या आम आदमी पार्टी (आप) का ध्यान बंटाने के लिए दिल्ली निकाय चुनाव जानबूझकर गुजरात चुनाव के समय कराए गए ? गडकरी ने कहा: "दिल्ली में चुनाव होने वाले थे। समय हो गया था और इसलिए तारीखों की घोषणा की गई। कई बार कई राज्यों में चुनाव एक साथ होते हैं। अगर दोनों तारीखें एक-दूसरे से मिलती हैं, तो यह सिर्फ एक संयोग है। उन्होंने कहा, अगर मुझे सही से याद है तो पिछली बार भी दिल्ली के निकाय चुनाव और गुजरात विधानसभा चुनाव एक साथ ही हुए थे।

सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था है महाराष्ट्र

महाराष्ट्र से गुजरात शिफ्ट हो रहे औद्योगिक निवेश पर एक सवाल के जवाब में गडकरी ने कहा, "भारत सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था है और महाराष्ट्र देश की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था है। मैं नागपुर से हूं। हमारे यहां कारखाने हैं जो एयरबस और बोइंग के लिए पुर्जे बनाते हैं। जल्द ही, राफेल और फाल्कन जैसे उड़ान के पुर्जे भी महाराष्ट्र में बनाए जाएंगे।" निवेशकों की शिफ्टिंग पर गडकरी ने कहा, संयंत्र स्थापित कहां करना है, यह निवेशकों का निर्णय है। इसमें सरकार की भूमिका नहीं। यह बहस ही जरूरी नहीं है।

महाराष्ट्र ऑटोमोबाइल हब

भाजपा आलाकमान गुजरात में महत्वपूर्ण राज्य में चुनाव से पहले उद्योग स्थापित कराना चाहता था, गडकरी ने इस आरोप को सिरे से खारिज कर दिया। उन्होंने कहा, "इसमें कोई सच्चाई नहीं है। किसी को महाराष्ट्र से गुजरात जाने का कोई आदेश नहीं दिया गया। ये राजनीतिक बयान हैं। आप उन्हें दिन भर चलाते भी हैं और कुछ समय बाद लोग भूल भी जाते हैं। उन्होंने कहा कि "महाराष्ट्र ऑटोमोबाइल हब बनता जा रहा है। लग्जरी कार ब्रांड्स के प्लांट महाराष्ट्र में हैं। मुंबई देश की आर्थिक राजधानी है। मुंबई के लोग जानते हैं, मैं जो कहता हूं, उसे पूरा करता हूं।"

50,000 करोड़ रुपये निवेश

गडकरी ने अपनी भविष्य की परियोजनाओं को सूचीबद्ध करते हुए कहा, "अब मेरा सपना बांद्रा-वर्ली सी लिंक को मुंबई-दिल्ली हाईवे से जोड़ना है जो जवाहरलाल नेहरू पोर्ट ट्रस्ट (JNPT) तक है। 70 प्रतिशत काम हो चुका है। मेरा दूसरा सपना है कि एक दिन मैं एक कप कॉफी पीऊंगा नरीमन प्वाइंट में और फिर 12 घंटे में दिल्ली पहुंचेंगे। इसके लिए, मैंने एक योजना बनाई है और सलाहकारों को बुलाया है। मैं मुंबई-दिल्ली राजमार्ग में 50,000 करोड़ रुपये निवेश करने के लिए तैयार हूं। पुणे से नागपुर जाने में अब 24 घंटे के बजाय सिर्फ सात घंटे का समय लगेगा।

मैं आउट होने की कोशिश क्यों करूं

महाराष्ट्र की सियासत और भविष्य में भाजपा और शिवसेना गठबंधन की संभावनाओं पर गडकरी ने कहा, "राजनीति समझौतों, मजबूरियों और सीमाओं का खेल है। राजनीति में कोई स्थायी दोस्त और दुश्मन नहीं होते हैं। बदलती परिस्थितियों के आधार पर चीजें बदलती हैं।" मजाकिया लहजे में गडकरी ने कहा, "मैं आपको कोई खबर नहीं देने जा रहा हूं। मैं एक दिवसीय क्रिकेट खेलता हूं। आप एक वाइड गेंद ऑफर कर रहे हैं। मुझे बॉल हिट करने और आउट होने की कोशिश क्यों करनी चाहिए ?"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+