'गोल टोपी पहनने वालों!', नवरात्रि के दौरान मंत्री नितेश राणे ने दी चेतावनी, शेयर की "I LOVE MAHADEV" पोस्ट
Nitesh Rane controversial statement: महाराष्ट्र में इस बार नवरात्रि के पावन पर्व पर जमकर राजनीति गरमाई है। पहले विश्व हिंदू परिषद (विहिप) ने गरबा पंडालों में प्रवेश को लेकर कड़े नियम जारी किए हैं। जिसके तहत गरबा पंडालों में केवल हिंदू समुदाय के लोगों को ही प्रवेश की अनुमति होगी। नए नियमों के अनुसार, पंडाल में प्रवेश करने वालों के माथे पर तिलक लगाना,हाथ में रक्षा सूत्र बांधना और देवी की पूजा भी करनी होगी। इतना ही नहीं, प्रवेश से पहले उन पर गोमूत्र का छिड़काव भी किया जाएगा।
विहिप के इस बयान का समर्थन करने वाले महाराष्ट्र सरकार में मंत्री नितेश राणे ने ऐसा बयान दिया है जिसने फिर हलचल मचा दी है। हर बार की तरह नितेश राणे ने मुस्लिम समुदाय पर हमला बोलते हुए सीधे कड़ी चेतावनी दे डाली है।

गोल टोपी वालों ने हमें...
दरअसल, मुंबई के मानखुर्द स्थित सकल हिंदू समाज के दुर्गा पंडाल दौरे के दौरान कहा कि राज्य की बीजेपी के प्रतिनिधित्व वाले महायुति सरकार 'हिंदुत्ववादी' है, जिसे केवल हिंदू वोटों के समर्थन से चुना गया है। राणे ने जोर देकर कहा कि 'गोल टोपी' पहनने वाले लोगों (मुसलमानों) ने इस सरकार को वोट नहीं दिया है, हिंदुओं ने वोट दिया है।
नितेश राणे ने दी चेतावनी- हिंदू देवी-देवताओं के
नितेश राणे ने स्पष्ट किया, "यह सरकार हिंदुओं के मतों से चुनी गई है। जिन लोगों ने गोल टोपी पहनी है, उन्होंने इसे वोट नहीं दिया है।" उन्होंने चेतावन दी कि त्योहारों के दौरान हिंदू देवी-देवताओं के अपमान को बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
नितेश राणे ने 'आई लव महादेव' वाली शेयर की पोस्ट
इसके बाद नितेश राणे ने एक पोस्ट शेयर की, जिसमें मंत्री आईलव महादेव लिखा हैं। इसके साथ ही उन्होंने "शिव ही सत्य है, शिव ही अनंत हैं, शिव अनादि हैं, शिव अनंत हैं।"
क्यों भड़के नितेश राणे?
यह बयान मानखुर्द में रविवार, 21 सितंबर को देवी दुर्गा की मूर्ति को कथित तौर पर अपवित्र किए जाने के बाद आया, जिससे दो समूहों के बीच झड़प और तनाव की स्थिति पैदा हो गई थी। कार्यक्रम के दौरान महाआरती में शामिल हुए बीजेपी नेता ने शांतिपूर्ण माहौल बिगाड़ने वालों को कड़ी चेतावनी दी।
"हमें पूर्वाग्रह की नजर से मत देखिए"
नितेश राणे ने कहा, "आप अपने त्योहार शांतिपूर्वक मनाइए, हम अपने त्योहार मनाएंगे। हमें पूर्वाग्रह की नजर से मत देखिए। मुंबई का माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वाले किसी भी व्यक्ति को हम बर्दाश्त नहीं करेंगे।"
नितेश बोले- त्योहार मनाने के लिए सरकार से लें परमीशन
मंत्री ने यह भी कहा कि अगर किसी को त्योहार मनाने के लिए अनुमति चाहिए, तो वे सीधे सरकार से संपर्क करें और उन्हें तुरंत मंजूरी मिल जाएगी। राणे ने सोमवार को दावा किया था कि नवरात्रि के दौरान होने वाले गरबा कार्यक्रम 'लव जिहाद' के 'केंद्र' बनते जा रहे हैं। उन्होंने विश्व हिंदू परिषद के परामर्श का समर्थन किया, जिसमें गरबा आयोजकों से प्रतिभागियों के पहचान दस्तावेजों की पूरी जांच करने को कहा गया है।
पहले भी मुस्लिमों को बताया था "हरा सांप"
गौरतलब है कि जुलाई में भी नितेश राणे ने वोटिंग पैटर्न पर टिप्पणी करते हुए विवाद खड़ा किया था, जब उन्होंने मुसलमानों को 'हरा सांप' कहा था। उस समय उन्होंने दावा किया था कि वे हिंदू मतदाताओं के समर्थन से विधायक बने हैं।












Click it and Unblock the Notifications