ISIS Module: आईएसआईएस मॉड्यूल मामले में NIA का बड़ा एक्शन, पुणे में 4 संपत्तियां कुर्क

राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने भारत में आईएसआईएस मॉड्यूल केस में प्रायोजित आतंकवाद और उससे प्राप्त आय के खिलाफ बड़ा एक्शन लिया है। एनआईए ने मामले में पुणे के कोंढवा इलाके में ताजा एक्शन लिया है। जिसमें 'आतंकवाद से प्राप्त आय' से बनाई गई चार प्रॉपर्टी को कुर्क किया गया है।

NIA big action in ISIS module

राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने शनिवार को पुणे आईएसआईएस मॉड्यूल मामले के सिलसिले में कोंढवा इलाके में स्थित चार संपत्तियों को अटैच किया है। जांच एजेंसी ने ये कार्रवाई कोंढवा में विस्फोटक, बम बनाने के लिए केमिल, हथियार और आईएसआईएस से जुड़े साहित्य बरामद होने के मामले में की है। मामले में 11 लोगों के खिलाफ आरोप पत्र दायर किया है।

एनआईए के एक्शन को लेकर एक अधिकारी ने कहा, "कोंधवा के मीठा नगर इलाके में स्थित चार संपत्तियों को एनआईए ने आतंकवाद से प्राप्त आय के आधार पर जब्त कर लिया है। यह कार्रवाई पुणे आईएसआईएस मॉड्यूल के संबंध में की गई है, जिसका भंडाफोड़ किया गया था।"

बता दें कि इससे पहले 18 जुलाई को पुणे पुलिस ने मोहम्मद यूनुस मोहम्मद याकूब साकी और मोहम्मद इमरान मोहम्मद यूनुस खान को कोथरुड इलाके से गिरफ्तार किया, जब वे वाहन चोरी का प्रयास कर रहे थे। हालांकि, उनका साथी मोहम्मद शाहनवाज आलम शफीउज्जमा खान भाग निकला था। जांच रिपोर्ट्स में कहा गया कि खान और साकी पर पुणे के आसपास के जंगलों में बमों का परीक्षण करने का आरोप है, जबकि एक आरोपी जुल्फिकार अली बड़ौदावाला ने बम बनाने की 'कार्यशाला' का प्रशिक्षण दिया था।

महाराष्ट्र एटीएस ने बुधवार को कहा कि खान और साकी पिछले 16 महीनों से पुणे के कोंढवा इलाके में छिपे हुए थे और उन्होंने सतारा में एक साड़ी की दुकान के मालिक को लूट लिया था और पैसे का इस्तेमाल बम बनाने के लिए सामग्री खरीदने में किया था।

मामले में की जांच कर रहे महाराष्ट्र एटीएस ने आरोपियों के पास से रासायनिक पाउडर, एक ड्रोन कैमरा, बम बनाने में इस्तेमाल होने वाले उपकरण, दो पिस्तौल, पांच राउंड, कार और बड़ी मात्रा में डेटा सहित कई आपत्तिजनक वस्तुएं बरामद की हैं। इसके अलावा उनके पास से इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स भी बरामद किए गए थे, जिसमें दक्षिण मुंबई के चबाड हाउस की तस्वीरें थीं, जहां 26/11 के आतंकवादी हमले किए गए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+