Sharad Pawar Health Update: शरद पवार की तबीयत खराब, अस्पताल में किया गया भर्ती, अब कैसी है हालत?
Sharad Pawar Hospitalized: राजनीति के चाणक्य कहे जाने वाले और NCP (SP) के प्रमुख शरद पवार (Sharad Pawar) की अचानक तबीयत बिगड़ने की खबर ने पूरे देश में हलचल मचा दी है। सोमवार सुबह से ही उन्हें बुखार और लगातार खांसी की गंभीर समस्या महसूस हो रही थी, जिसके बाद उनके बारामती स्थित निवास गोविंदबाग पर डॉक्टरों का विशेष दल पहुंचा। तबीयत में सुधार ना होने के कारण दोपहर में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा है।
हाल ही में भतीजे और महाराष्ट्र के उप-मुख्यमंत्री अजित पवार (Ajit Pawar) के एक दुखद विमान हादसे में निधन के बाद से शरद पवार गहरे सदमे में थे। पिछले कुछ दिनों से उनकी भागदौड़ और मानसिक तनाव काफी बढ़ गया था। डॉक्टरों के मुताबिक, अत्यधिक थकान और बढ़ती उम्र के चलते उनके स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ा है। बेहतर इलाज के लिए उन्हें पुणे के सुप्रसिद्ध रूबी हॉल क्लीनिक (Ruby Hall Clinic) ले जाया गया है।

कैसी है अब शरद पवार की तबीयत (Sharad Pawar Health Update)
शरद पवार की तबीयत को देखते हुए उन्हें सुरक्षा के कड़े घेरे में बारामती से पुणे लाया गया है। ताज़ा जानकारी के अनुसार-
- शरद पवार को बारामती से पुणे तक के सफर के दौरान किसी भी आपात स्थिति से सुरक्षित रखने के लिए उनके काफिले के साथ एक कार्डियक एम्बुलेंस और अनुभवी डॉक्टरों की टीम तैनात रही।
- उनकी बेटी और सांसद सुप्रिया सुले अपने पति सदानंद सुले के साथ पूरे समय पवार साहब के साथ मौजूद हैं।
- सूत्रों के मुताबिक, अत्यधिक खांसी और कफ जमा होने के कारण उन्हें सांस लेने में हल्की कठिनाई हो रही थी, जिसकी वजह से उन्हें मास्क लगाकर अस्पताल ले जाया गया।
अजित पवार की 13वीं का कार्यक्रम रद्द
शरद पवार की तबीयत ऐसे वक्त पर बिगड़ी है जब बारामती के काठेवाड़ी में दिवंगत नेता अजित पवार की 13वीं (तेरहवीं) का कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा था। इस समारोह में शरद पवार और उनके परिवार के सभी सदस्य शामिल होने वाले थे। लेकिन स्वास्थ्य कारणों से शरद पवार इसमें शामिल नहीं हो सके और उन्हें सीधे अस्पताल ले जाना पड़ा।
अस्पताल में कड़ी सुरक्षा और विशेषज्ञों की टीम
पुणे के रूबी हॉल क्लीनिक में शरद पवार के पहुंचते ही अस्पताल के वरिष्ठ डॉक्टर सायमन ग्रांट की देखरेख में उनका इलाज शुरू कर दिया गया है। अस्पताल के बाहर समर्थकों की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। फिलहाल उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है, लेकिन डॉक्टरों की टीम उनके सीने का एक्स-रे और अन्य ब्लड टेस्ट कर रही है ताकि संक्रमण का पता लगाया जा सके।
ये भी पढ़ें: Maharashtra Zilla Parishad Election Results: 12 जिलों में किसकी जीत, किसकी हार? आज होगी तस्वीर साफ












Click it and Unblock the Notifications