महाराष्ट्र चुनाव से पहले नवाब मलिक ने दाऊद इब्राहिम से उनके संबंध जोड़ने वालों के लिए खाई ये कसम
Maharashtra Election 2024: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में भाजपा के विरोध के बावजूद अजित पवार की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के ने नवाब मलिक को मानखुर्द से उम्मीदवार बनाकर चुनाव मैदान में उतारा है। अजित पवार द्वारा उम्मीदवार बनाए जाने के बाद नवाब मलिक ने अब भगोड़े गैंगस्टर दाऊद इब्राहिम के साथ उनका संबंध जोड़ने वाले किसी भी व्यक्ति को छोड़ेगे नहीं सभी पर मानहानि का मुकदमा करेंगे।
मीडिया को दिए इंटरव्यू में मानखुर्द-शिवाजी नगर विधानसभा सीट से एनसीपी उम्मीदवार नवाब मलिक ने दाऊद इब्राहिम से जुड़े आरोपों को खारिज किया। उन्होंने कहा "मैं निर्दोष हूं और मुझे इस मामले में फंसाया गया है। मैं उन नेताओं के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करूंगा जिन्होंने दाऊद के साथ मेरे संबंध का दावा किया है। मेरी टीम इस पर काम कर रही है।"

भाजपा लगाती रही है आरोप
बता दें महायुति गठबंधन में शामिल भाजपा नवाब मलिक का दाऊद इब्राहिम से संपर्क होने का आरोप लगाती रही है। इस आरोप में नवाब मलिक जेल भी जा चुके हैं। इतना ही नहीं उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने आगामी चुनाव में नवाब मलिक को उम्मीदवार ना बनाने के लिए अजित पवार से कहा था। भाजपा के मना करने के बावजूद महायुति में शामिल अजित पवार की एनसीपी ने नवाब मलिक को उम्मीदवार बना दिया है। जिस पर भाजपा लगातार नाराजगी जता रही है।
बता दें 2022 में नवाब मलिक को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा मनी लॉन्ड्रिंग से संबंधित एक मामले में और इब्राहिम और उसके सहयोगियों के साथ संदिग्ध संबंधों के कारण अरेस्ट कर जेल में डाला गया था। हालांकि बाद में मलिक को उसी वर्ष जुलाई में स्वास्थ्य कारणों से जमानत पर रिहा कर दिया गया था।
इसके अलावा नवाब महिक ने मानखुर्द शिवाजी नगर से ड्रग माफिया को खत्म करने और अणुशक्ति नगर निर्वाचन क्षेत्र के लिए अपनी बेटी सना मलिक को राजनीतिक बागडोर सौंपने की बात कही। उन्होंने कहा "जमानत मिलने के बाद, मैंने अपने कार्यालय में काम फिर से शुरू कर दिया।
उन्होंने कहा मुझे एहसास हुआ कि मेरी बेटी, सना मलिक, निर्वाचन क्षेत्र के लिए काम कर रही है, इसलिए मैंने फैसला किया कि उसे अणुशक्ति नगर से चुनाव लड़ना चाहिए। लेकिन मानखुर्द के लोगों ने मुझसे चुनाव लड़ने का आग्रह किया। मैं जीतूंगा और इस क्षेत्र से ड्रग माफिया को खत्म करूंगा। मुझे अब मंत्री बनने में कोई दिलचस्पी नहीं है। यह मेरा आखिरी चुनाव होगा।"












Click it and Unblock the Notifications