नवाब मलिक ने दिवाली की बधाई देते हुए कहा- 'The Lalit' में छुपे हैं कई राज़.. मिलते हैं रविवार को
मुंबई, 3 नवंबर। महाराष्ट्र के मंत्री नवाब मलिक और प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के बीच जबरदस्त वाकयुद्ध चल रहा है। इस लड़ाई के बीच मंत्री नवाब मलिक ने बुधवार को दिवाली के अवसर पर बधाई देने के लिए ट्विटर का सहारा लिया और साथ ही एक नया शिगूफा छोड़ कर लोगों की बेचैनी बढ़ा दी है।
Recommended Video

इसके बाद नवाब मलिक ने हिंदी में ट्टीट करते हुए सभी को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए लिखा-
शुभ दीपावली, आप सभी की दिवाली मंगलमय हो होटल 'The Lalit' में छुपे हैं कई राज़.. मिलते हैं रविवार को
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के नेता ने पहले के एक ट्वीट में पोस्ट किया था जिसमें लिखा था "अगर मामला सामने आता है, तो यह दूर-दूर तक जाएगा। लोग आपके अनावश्यक दुख के पीछे का कारण पूछेंगे।"
मलिक का बुधवार का ट्वीट भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के फडणवीस के साथ चल रहे टकराव के बीच आया है, जिसमें दोनों नेताओं ने आरोपों और जवाबी आरोपों का आदान-प्रदान किया है। जबकि उत्तर प्रदेश में जन्मे 62 वर्षीय राजनेता नवाब मलिक ने पूर्व सीएम देवेंद्र फडणवीस पर ड्रग तस्करों की रक्षा करने और मुख्यमंत्री के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान मुंबई के एक पांच सितारा होटल में "हाई-एंड" पार्टियों का आयोजन करने का आरोप लगाया है।
इसके बाद फडणवीस ने पलटवार करते हुए आरोप लगाया कि मलिक के अंडरवर्ल्ड से संबंध हैं। भाजपा नेता फडणवीस ने भी कहा है कि वह दिवाली के बाद राज्य के अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री के खिलाफ अपने आरोपों को साबित करने के लिए सबूत पेश करेंगे।
बता दे महाराष्ट्र नेता नवाब मलिक हाल ही में अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन और नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) के क्षेत्रीय निदेशक समीर वानखेड़े से जुड़े ड्रग-ऑन-क्रूज़ मामले में शुरूआत से बयानबाजी करके लाइम लाइट में हैं। उन्होंने अधिकारी समीर वानखेड़े पर प्रेस कॉन्फ्रेंस और ट्टीटर के जरिए कई आरोप लगाए हैं।फडणवीस पर भड़के नवाब मलिक, कहा -'मुझे पता है कि वानखेड़े आपके काफी करीबी है...', लगाए नए आरोप
बता दें आर्यन को 28 अक्टूबर को बॉम्बे हाईकोर्ट ने जमानत दे दी थी, और 30 अक्टूबर को जेल से रिहा हो गए। वह 2 अक्टूबर को वानखेड़े की अगुवाई वाली एनसीबी टीम द्वारा गोवा जाने वाले कॉर्डेलिया क्रूज पर छापेमारी के दौरान गिरफ्तार किए गए लोगों के समूह में शामिल थे। इस केस के एक गवाह ने भी मामले की जांच कर रहे अधिकारी पर धनउगाही का आरोप लगाया है जिसकी जांच शुरू हो चुकी है।












Click it and Unblock the Notifications