फडणवीस पर भड़के नवाब मलिक, कहा -'मुझे पता है कि वानखेड़े आपके काफी करीबी है...', लगाए नए आरोप

मुंबई, 02 नवंबर। महाराष्ट्र के मंत्री नवाब मलिक का समीर वानखेड़े और भाजपा पर हमला लगातार जारी है। मंगलवार को भी उन्होंने प्रेसवार्ता करके दोनों पर नए आरोप लगाए हैं। नवाब मलिक ने कहा कि 'समीर वानखेड़े जब से NCB विभाग में आया उसने अपनी एक प्राइवेट आर्मी खड़ी कर दी है जो कि धड़ल्ले से शहर में ड्रग्स का कारोबार करती है, छोटे-छोटे मामले उजागर होते हैं, लोगों को फंसाया जाता है। वानखेड़े के जरिए हज़ारों करोड़ रुपये की उगाही हुई है और इसमें काफी लोग शामिल हैं।'

Recommended Video

    Mumbai Drug Case: Devendra Fadnavis के वार पर Nawab Malik का पलटवार, जानें क्या | वनइंडिया हिंदी
    वानखेड़े जो जूते पहनते हैं, उसकी कीमत 2 लाख रुपये

    वानखेड़े जो जूते पहनते हैं, उसकी कीमत 2 लाख रुपये

    नवाब मलिक ने कहा कि 'वानखेड़े जो जूते पहनते हैं, उसकी कीमत 2 लाख रुपये है और उनके शर्ट की कीमत 50 हजार रुपये से ज्यादा है। सैकड़ो अधिकारी टीवी पर आते हैं किसी की शर्ट 500 रु से ज्यादा की नहीं होती है लेकिन वानखेड़े जी को देखिए, पहनावा सारी बात बता देता है।'

    बॉलीवुड बदनाम करने की और नेताओं को डराने की साजिश

    उन्होंने आगे कहा कि '2020 में वानखेड़े के आने के बाद एनसीबी ने एक केस दर्ज किया है, उसी केस में सारा अली खान को हाजिर कराया गया, उसी केस में श्रद्धा कपूर को बुलाया गया, उसी में दीपिका पादुकोण को बुलाया गया है। लेकिन आज तक एक भी गिरफ्तारी नहीं हुई ऐसा क्या है कि 14 महीने तक केस बंद ही नहीं होता है। सच तो ये है कि इसी केस में करोड़ो रु वसूले गए हैं। ये बॉलीवुड बदनाम करने की और नेताओं को डराने की साजिश है। नवाब ने आगे कहा कि आपने देशमुख जी को गिरफ्तार किया है, कानून अपना काम करेगा, सच जल्दी सामने आएगा।'

    'मुझे पता है कि वानखेड़े आपके काफी करीब है...'

    उन्होंने महाराष्ट्र के पूर्व सीएम देवेंद्र फडणवीस पर भी तंज कसते हुए कहा कि 'कल उन्होंने बोला कि मेरे दामाद के घर से गांजा बरामद हुआ। देवेंद्र जी आपका निकटतम वानखेड़े है, ये बात मुझे पता है,जरा पंचनामा मंगा लीजिए। नवाब मलिक के दामाद के घर से कोई भी आपत्तिजनक वस्तु बरामद नहीं हुई, मैं मीडिया के सामने ये बात कह रहा हूं। मैं जो भी कहता हूं बिना आधार के नहीं बोलता हूं।'

    'मेरे दामाद के घर से कोई भी गलत चीज बरामद नहीं हुई'

    'मेरे दामाद के घर से कोई भी गलत चीज बरामद नहीं हुई'

    मेरे दामाद के घर जिस दिन छापेमारी हुई थी उस दिन मीडिया ने काफी जोर-शोर से ये खबर प्रसारित की थी। मेरे दामाद के घर से कोई भी गलत चीज बरामद नहीं हुई है। मुझे पता है कि वानखेड़े के आपके करीबी रिश्ते रहे हैं और ये सब जाल उसी के दिशा-निर्देश पर रचा गया है।

    'किसी में दम नहीं कि मेरे चरित्र पर उंगली उठा सके'

    'किसी में दम नहीं कि मेरे चरित्र पर उंगली उठा सके'

    नवाब मलिक बोले कि 'फडणवीस ने कहा है कि मेरे अंडरवर्ल्ड से संबंध है, अरे मैंने 62 साल मुंबई में व्यतीत किए है और किसी व्यक्ति में दम नहीं कि मेरे चरित्र और व्यवहार पर उंगली उठा सके। अगर मैं गलत था तो फडणवीस जब आप मुखिया थे, तो मुझे गिरफ्तार क्यों नहीं किया?'

    आप अंधेरे में तीर ना चलाएं

    नवाब मलिक ने आगे कहा कि 'फडणवीस आप अंधेरे में तीर ना चलाएं तभी बेहतर रहेगा। मैंने आपकी पत्नी की फोटो इसलिए शेयर की थी क्योंकि आपकी पत्नी के वीडियो का फाइनेंंसर एक ड्रग पेडलर है। आपकी तरह मैं कोई गलत काम नहीं करता हूं।'

    दिवाली बाद बम फोड़ेंगे: देवेंद्र फडणवीस

    आपको बता दें कि एक दिन पहले ही नवाब मलिक ने अमृता फडणवीस की एक फोटो शेयर की थी जिसमें वो एक ड्रग पेडलर के साथ नजर आ रही थीं। जिस पर बवाल मच गया है।

    'नवाब मलिक के अंडरवर्ल्ड से संबंध है'

    देवेंद्र फडणवीस ने नवाब मलिक के सारे आरोपों को गलत और बेबुनियाद बताते हुए उन पर ही संगीन आरोप लगा दिए हैं। फडणवीस ने कहा है कि नवाब मलिक के अंडरवर्ल्ड से संबंध है, जिसके सबूत वह मीडिया और NCP अध्यक्ष शरद पवार को दिवाली के बाद देंगे।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+