समीर वानखेड़े पर लगे आरोपों की जांच करेगी दो SIT, नवाब मलिक बोले- देखते हैं कौन करेगा एक्सपोज?
मुंबई, नवंबर 06। मुंबई क्रूज ड्रग्स मामले में महाराष्ट्र सरकार के मंत्री नवाब मलिक का आक्रामक रूख जारी है। NCB के जोनल ऑफिसर समीर वानखेड़े पर नवाब मलिक ने ताजा हमला बोला है। नवाब मलिक ने समीर वानखेड़े को 'दाऊद' वानखेड़े कहते हुए कहा है कि अब ये देखना बाकि है कि कौन सी SIT टीम एनसीबी के अधिकारी की 'नापाक साजिशों' का पर्दाफाश करती है।
Recommended Video

क्या कहा है नवाब मलिक ने?
नवाब मलिक ने अपने ट्वीट में कहा है, "मैंने आर्यन खान से फिरौती की मांग और उनकी किडनैपिंग के लिए समीर दाऊद वानखेड़े की भूमिका की जांच के लिए SIT की मांग की थी, अब मामले की जांच के लिए दो एसआईटी गठित हो गई हैं, देखते हैं इनमें से कौन सी एजेंसी वानखेड़े की काली करतूतों की पोल खोलती है और उन्हें तथा उनकी खुराफाती प्राइवेट आर्मी को बेनकाब करती है।"
समीर वानखेड़े को हटाया गया आर्यन खान केस से
आपको बता दें कि नवाब मलिक के आरोपों के बाद शुक्रवार को समीर वानखेड़े को आर्यन खान ड्रग्स मामले की जांच से हटा लिया गया। उनका ट्रांसफर सेंट्रल टीम में कर दिया गया है। समीर वानखेड़े को आर्यन खान केस समेत 6 मामलों की जांच से हटाया गया है। समीर वानखेड़े की जगह अब पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी संजय सिंह आर्यन खान मामले की जांच करेंगे। जांच से हटाए जाने के बाद समीर वानखेड़े ने कहा है, "मैं एनसीबी की मुंबई यूनिट का जोनल डायरेक्टर हूं और रहूंगा, मुझे उस पद से नहीं हटाया गया है।"
समीर वानखेड़े पर लगे थे रिश्वत लेने के आरोप
आपको बता दें कि समीर वानखेड़े पर नवाब मलिक ने NCB के ही एक अधिकारी के हवाले से ये कहा था कि उन्होंने शाहरुख के बेटे आर्यन को छोड़ने के लिए 25 करोड़ रुपए की रिश्वत मांगी थी। एनसीबी ने आर्यन खान को 3 अक्टूबर को गिरफ्तार किया था।












Click it and Unblock the Notifications