Navneet Rana को जान से मारने की धमकी, FIR दर्ज, 3200 जोड़ों संग इस नेता ने रचाई थी शादी
Navneet Rana Updates Hindi: भाजपा नेता और अमरावती से पूर्व सांसद नवनीत राणा को एक बार फिर जान से मारने की धमकी मिली है, बताया जा रहा है कि यह धमकी हैदराबाद से आई है, इस घटना के बाद राणा ने अमरावती के राजापेठ पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है, जिसकी जांच शुरू हो गई है। गौरतलब है कि मई महीने में भी नवनीत राणा को जान से मारने की धमकी मिली थी।
उन्होंने मुंबई के खार पुलिस को बताया था कि उन्हें पाकिस्तान से कई धमकियों वाला कॉल आया है। गौरतलब है कि नवनीत राणा ने 2019 में अमरावती सीट से निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर लोकसभा चुनाव जीता था।

उन्होंने 2024 के आम चुनाव में इसी सीट से भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ा, लेकिन कांग्रेस के बलवंत वानखेड़े से हार गईं थीं लेकिन वो अक्सर अपने बेबाक बयानों की वजह से सोशल मीडिया पर चर्चित रहती हैं।
सुंदरता की वजह से रहती हैं चर्चित Navneet Rana
आपको बता दें किं देश की सुंदर और तेजतर्रार नेताओं में एक नवनीत राणा का पूरा नाम नवनीत कौर राणा है, जो कि पूर्व अभिनेत्री हैं, उन्होंने पंजाबी, तेलुगु , मलयालम, कन्नड़ की कई चर्चित फिल्मों में काम किया है।
बाबा रामदेव के योगा कैंप में हुई थी रवि राणा से मुलाकात
वो फिटनेस लवर हैं और योग में भरोसा रखती हैं और इसी भरोसे के चलते वो बाबा रामदेव के योग कैंपों से जुड़ीं, वोउन्हें पिता की तरह मानती हैं और इसी कैंप में एक दिन उनकी मुलाकात बडनेरा से विधायक रवि राणा से हुई थी, जिन्होंने नवनीत को देखते ही अपना दिल खो दिया था।

Navneet Rana ने की साल 2011 में शादी
दोनों में मित्रता हुई, जो जल्द प्रेम में बदल गई, साल 2011 में लंबी डेटिंग के बाद नवनीत और रवि राणा ने सामूहिक विवाहा समारोह में शादी की थी, जिसमें 3200 जोड़ों ने शादी की थी।
2024 में भाजपा में शामिल हुई थीं Navneet Rana
नवनीत 28 मार्च 2024 को भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गईं और 2024 के आम चुनावों में भाजपा उम्मीदवार के रूप में अमरावती लोकसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ीं, लेकिन भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के बलवंत बसवंत वानखड़े से 19,731 मतों के अंतर से हार गईं थीं।













Click it and Unblock the Notifications