Bihar Chunav 2025: 'खेसारी नचनिया तो क्या हेमा मालिनी सीता हैं', कौन हैं ओम प्रकाश सिंह जिन्होंने उगला जहर?
Bihar Chunav 2025: बिहार में सियासी पारा चरम पर हैं, इसी के मद्दे नजर यहां पर चुनाव प्रचार जोरों पर हैं तो वहीं आरोप-प्रत्यारोप का दौर भी जारी है। इस बार चुनावी रण में कई भोजपुरी कलाकार भी उतरे हैं, इन्ही में से एक है सुपरस्टार खेसारीलाल यादव, जिन्हें राजद ने छपरा से टिकट दिया है लेकिन उन्हें लेकर लगातार विवाद जारी है।
डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने खेसारी को नाचने वाला कह दिया था, जिस पर अब विवाद गर्मा गया है। इस मसले पर जमानिया के विधायक और पूर्व मंत्री ओम प्रकाश सिंह ने विवादित टिप्पणी कर डाली है, जिस पर बवाल मच गया है।

महागबंधन के स्टार प्रचारकों की लिस्ट में शामिल ओम प्रकाश सिंह ने कहा कि 'अगर खेसारी लाल नचनिया हैं, तो हेमा मालिनी कौन सी सीता मैया हैं?' हम भी कह दें कि वो भी उच्च कोटि की हैं... तब क्या होगा?'
'जो अंग्रेजी बोले उसे कलाकार कहो, जो गरीब वो नचनिया' (Bihar Chunav 2025)
'एक गरीब घर का लड़का अपनी मेहनत के दम पर आज सफलता पर पहुंचा है तो उसे आप जो मर्जी कह दो, जो अंग्रेजी बोले उसे कलाकार कहो, ये कहां से सही है, अरे हमें तो उस पर गर्व है कि एक भोजपुरी बोलने वाले ने मुंबई जाकर नाम बिहार का नाम रौशन किया है लेकिन कुछ गंदी मानसिकता के लोग ये नहीं समझ सकते हैं।'
'मारीच के वंशज हैं एनडीए गठबंधन वाले' (Bihar Chunav 2025)
वो यही नहीं रूके उन्होंने भाजपा पर जमकर निशाना साधा और कहा कि 'एनडीए गठबंधन वाले सभी मारीच के वंशज हैं और रूप बदलकर लोगों को ठगने का काम करते हैं। एक तरफ जीएसटी कमकरके वाहवाही बटोर रहे है और दूसरी ओर सीमेंट और कपड़े के दाम बढ़ा दिए, जनता इनका छल समझ चुकी है और वो इस बार किसी झांसे में नहीं आएगी।'
कौन हैं ओम प्रकाश सिंह? (Bihar Chunav 2025)
- ओमप्रकाश सिंह 2022 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में ज़मानिया से विधायक चुने गए थे।
- वे सातवीं बार निर्वाचित हुए हैं।
- उन्होंने 1998 से 1999 तक 12वीं लोकसभा में गाजीपुर का भी प्रतिनिधित्व किया है।
- वे समाजवादी पार्टी के सदस्य हैं।
- वे 2003 से 2007 तक उत्तर प्रदेश के सिंचाई मंत्री भी रहे थे।
- वो साल 2012 से 2017 तक अखिलेश यादव सरकार में पर्यटन मंत्री रहे थे।















Click it and Unblock the Notifications