Navneet Rana के पास है करोड़ों की संपत्ति, बेहद खूबसूरत BJP नेता को किसने और क्यों दी गैंगरेप की धमकी?
Navneet Rana get death threat: महाराष्ट्र की बीजेपी नेता और पूर्व सांसद नवनीत राणा एक बार फिर मुश्किल में पड़ गई है। एक बार फिर उन्हें गैंगरेप और जान से मारने की धमकी मिली है। इस बार उन्हें यह धमकी स्पीड पोस्ट के ज़रिए भेजे गए एक पत्र में मिली है।
इस घटना के बाद नवनीत राणा ने अमरावती के राजापेठ पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है, जिसके आधार पर पुलिस ने असंज्ञेय मामला दर्ज किया है। पुलिस ने पत्र के आधार पर तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। जानिए नवनीत राणा को धमकी देने वाला आखिर कौन है वो शख्स और क्यों उसने धमकी दी। साथ ही जानते हैं भाजपा की दिग्गज नेता कितनी संपत्ति की हें मालकिन?

पुलिस ने बताया नवनीत राणा के कार्यालय में मंगलवार (28 अक्टूबर) शाम को यह धमकी भरा पत्र प्राप्त हुआ। पत्र में उन्हें जान से मारने की धमकी के साथ-साथ अत्यंत अश्लील और आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग किया गया है। इसमें गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी भी दी गई है।
किसने और क्यों दी गैंगरेप और जान से मारने की धमकी?
पुलिस सूत्रों के अनुसार, यह धमकी भरा पत्र हैदराबाद के जावेद नामक व्यक्ति ने भेजा है। धमकी भरे पत्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भी जिक्र है। याद रहे राणा की छवि कट्टर हिंदूवादी भाजपाई की है। माना जा रही है कि इसी वजह से उन्हें ये धमकी मिली है।
क्या अश्लील बात पत्र में लिखी है?
हैदराबाद के शख्स द्वारा भेजे गए इस पत्र में नवनीत राणा के बच्चे सामने उनका गैंगरेप करने की धमकी दी है, इसके साथ ही लिखा है कि तुम प्रधानमंत्री की पत्नी हो। इस मामले में, नवनीत राणा के निजी सचिव मंगेश कोकाटे ने तुरंत राजापेठ पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत मिलने के बाद अमरावती क्राइम ब्रांच की टीम नवनीत राणा के घर पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है।
पहले पाकिस्तान से मिली थी गैंगरेप और हत्या की धमकी
यह पहली बार नहीं है जब बीजेपी नेता नवनीत राणा को इस तरह की धमकी मिली है। उन्हें पहले भी कई बार फ़ोन या पत्र के माध्यम से ऐसी धमकियाँ मिल चुकी हैं। इससे पहले, मई 2025 में नवनीत राणा को कथित तौर पर पाकिस्तान से एक फ़ोन आया था। उस समय जब उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी, तब FIR दर्ज नहीं की गई थी। पुलिस ने स्पष्ट किया था कि असंज्ञेय मामलों में पुलिस अदालत के आदेश के बिना जांच शुरू नहीं कर सकती। यह घटना 'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद की है, जब नवनीत राणा ने पाकिस्तान के खिलाफ एक वीडियो जारी किया था।
कौन हैं नवनीत राणा?
नवनीत राणा मूल रूप से पंजाब की रहने वाली है और पिछले कई सालों से महाराष्ट्र में बस रह रही हैं। वह एक सफल अभिनेत्री रह चुकी हैं और विशेष रूप से तेलुगु सिनेमा में अपने काम के लिए जानी जाती हैं। उन्होंने हिंदी, दक्षिण भारतीय और पंजाबी फिल्मों में भी अभिनय किया है। 2019 के लोकसभा चुनाव में उन्होंने अमरावती से निर्दलीय सांसद के रूप में जीत हासिल की थी। उनके पति रवि राणा एक जाने-माने राजनेता हैं।
कितनी संपत्ति की मालकिन हैं नवनीत राणा?
भाजपा की पूर्व सांसद नवनीत राणा करोड़ों की संपत्ति की मालकिन हैं। नवनीत राणा के नाम पर लगभग 9 करोड़ा रुपये की संपत्ति है। वहीं माईनेता वेबसाइट के अनुनसार नवनीत राणा और उनके पति के नाम पर महाराष्ट्र के अमरावती में 1 करोड़ 56 लाख रुपये की कृषि जमीन है। राणा दंपत्ति के पास 46,00,000 रुपये की कीमत की कमर्शियल बिल्डिंग है जो पति के पर है।
नवनीत राणा के पास मुंबई में हैं तीन आलीशान घर
नवनीत रणा के नाम पर तीन घर है। जिसमें मुंबई के पाटलिपुत्र आशिवारा में एक आलीशान घर है जिसकी की कीमत करोड़ों में हैं। गोरेगांव में एक लगभग दो करोड़ की कीमत का घर। वहीं तीसरा घर मुंबई के पाश इलाकों में एक खार वेस्ट में है जिसकी कीमत पांच करोड़ रुपये से अधिक है।
नवनीत राणा के पास कितना है साेना चांदी और लग्जरी कार?
नवनीत राणा और उनके पति के पास लगभग 60 लाख रुपये के सोने, चांदी, हीरे के गहने हैं। लग्जरी कारों की बात करे तो नवनीत राणा के पास दो टोयटा फॉर्च्यूनर, एक स्कॉपियों और एमजी ग्लॉसर कार है। इस कार की कीमत 1 करोड़ 20 लाख से भी अधिक है।












Click it and Unblock the Notifications