Naval Dockyard Fire: मुंबई में गेटवे ऑफ इंडिया के सामने नेवी के डॉकयार्ड की बिल्डिंग में लगी भीषण आग, Video
Naval Dockyard Fire: दक्षिण मुंबई स्थित नौसेना डॉकयार्ड में गुरुवार देर रात आग लगने की बड़ी घटना सामने आई है। गुरुवार को आग रात करीब 10.15 बजे नौसेना डॉकयार्ड की 'सर्वे यार्ड' नामक इमारत में लगी। अधिकारियों के अनुसार जिस स्थान पर आग लगी, वह कोलाबा में गेटवे ऑफ इंडिया के ठीक सामने स्थित है।
सूचना मिलते ही नौसेना के अधिकारी मौके पर पहुंचे और तुरंत अग्निशमन अभियान शुरू किया गया। अब तक इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। आसपास के कुछ लोगों ने आग के वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किए हैं।













Click it and Unblock the Notifications