Nagpur Violence: नागपुर हिंसा के बाद इन इलाकों में मिली कर्फ्यू में ढील, दंगाइयों से होगी नुकसान की भरपाई

Nagpur Violence: नागपुर में 17 मार्च 2025 को हिंसा हुई थी। इस दौरान उपद्रवियों ने कई गाड़ियों में तोड़फड़ और आसपास के इलाके में आगजनी की घटना को अंजाम दिया था। इस घटना के बाद से ही शहर में तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई थी और पुलिस ने कई इलाकों में कर्फ्यू लगा दिया था। हालांकि, अब कई इलाकों में शाम 7 बजे से रात 10 बजे तक कर्फ्यू में ढील दी जा रही है।

नागपुर पुलिस कमिश्नर डॉ. रविंदर सिंघल ने बताया कि शहर के पचपावली, शांति नगर, लकड़गंज, सक्करदरा और इमामवाड़ा पुलिस स्टेशन की सीमा में कर्फ्यू हटा लिया गया है। शाम 7 बजे से रात 10 बजे के बीच कोतवाली, तहसील और गणेशपेठ पुलिस स्टेशन की सीमा में कर्फ्यू में ढील दी जा रही है।

Nagpur violence

हालांकि, रात 10 बजे के बाद इन जगहों पर कर्फ्यू लागू रहेगा। यशोधरा नगर पुलिस सीमा में कर्फ्यू अगले आदेश तक पहले की तरह ही रहेगा। इससे पहले महाराष्ट्र सीएम देवेंद्र फडणवीस ने नागपुर हिंसा मामले में अब तक हुई कार्रवाई के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से दंगाइयों की पहचान की जा रही है।

अब तक 109 दंगाइयों को पकड़ा जा चुका है। सीएम ने बताया पकड़े गए दंगाइयों में 18 नाबालिग हैं, उन पर संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। इतना ही नहीं, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि हिंसा के दौरान जो नुकसान हुआ है, उसकी वसूली दंगाइयों से की जाएगी। अगर उन्होंने पैसे नहीं भरे तो उनकी संपत्तियां जब्त की जाएंगी।

सीएम ने कहा कि उन्हें बेचकर नुकसान की भरपाई होगी। उन्होंने कहा कि सरकार उन लोगों की मदद करेगी, जिनके वाहन क्षतिग्रस्त हो गए हैं। कहा अगर जरूरत पड़ी तो नागपुर दंगाइयों के घरों पर बुलडोजर भी चलाया जा सकता है। साथ ही, कहा कि पुलिस पर हमला करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें: नागपुर दंगे में हुए नुकसान की भरपाई दंगाइयों से की जाएगी, सीएम फडणवीस बोले- संपत्तियों पर चलेगा बुलडोजर

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+