Video: 'जय श्री राम' के नारे लगाते हुए बांद्रा स्टेशन पर मुस्लिम लड़के की पिटाई, हिंदू लड़की को भगाने का आरोप
Bandra Muslim Youth News: देश की आर्थिक राजधानी मुंबई से एक दिल दहला देने वाला वीडियो सामने आया है, यहां बांद्रा टर्मिनस रेलवे स्टेशन पर एक मुस्लिम लड़के को कुछ लोगों की भीड़ पीटती नजर आ रही है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
वीडियो में एक मुस्लिम लड़के को कुछ लड़कों की भीड़ बुरी तरह से पीट रही है। वीडियो में एक पुलिस अधिकारी को भी देखा गया है, लेकिन उसने भी पिटाई कर रहे लड़कों को रोकने की कोशिश नहीं की।

स्टेशन पर मुस्लिम युवक की पिटाई
बताया जा रहा है कि बांद्रा टर्मिनस रेलवे स्टेशन पर हिंदुत्ववादी भीड़ ने एक हिंदू लड़की के साथ घूमने पर एक मुस्लिम युवक की बेरहमी से पिटाई की है। आरोप है कि युवक हिंदू लड़की के साथ ट्रेन से जा रहा था।
भीड़ ने लगाए 'जयश्रीराम' के नारे
बांद्रा स्टेशन पर करीब 8 से 10 लोगों ने "जय श्री राम" और "वंदे मातरम" का नारा लगाते हुए मुस्लिम लड़के को पीटना शुरू कर दिया।
21 जुलाई का बताया जा रहा वीडियो
बताया जा रहा है कि यह घटना कथित तौर पर 21 जुलाई को हुई थी, लेकिन इतने दिन बीत जाने के बाद भी इस मामले को लेकर कोई शिकायत दर्ज नहीं की गई है और ना ही कोई गिरफ्तारी हुई है।
इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए एआईएमआईएम नेता वारिस पठान ने कहा कि अगर कोई गलती करता है तो उसके लिए कानून है, लेकिन किसी को इस तरह से पीटने का अधिकार किसने दिया?
अभी कोई मामला दर्ज नहीं
वहीं इस मामले में मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक घटना पुलिस के संज्ञान में आ चुका है, जिसकी जांच की जा रही है, लेकिअभी तक कोई मामला दर्ज नहीं किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications