Mumbai Weather Today: मुंबई में साफ आसमान के बाद भी नहीं मिलेगी राहत, जानिए क्या है मौसम विभाग की भविष्यवाणी
Mumbai Weather Today: मुंबई में अप्रैल का अंत साफ आसमान के साथ हो रहा है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, 1 मई को पूरे दिन आसमान साफ बना रहेगा। हालांकि सूर्य की तीखी किरणों से थोड़ी राहत मिलने के आसार हैं।
मौसम विभाग के मुताबिक, सप्ताह के आने वाले दिनों में आसमान कुछ हद तक आंशिक रूप से बादलों से ढंका रहेगा। लेकिन इसके बावजूद गर्मी और नमी ने मुंबईकरों को परेशान किया हुआ है।

आईएमडी की रिपोर्ट के मुताबिक, 30 अप्रैल को भी मुंबई में मौसम गर्म और उमस भरा रहा इसके साथ ही आज 1 मई को भी सुबह 9 बजे तक तापमान 31 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और हवा की गति करीब 6 किलोमीटर प्रति घंटा रही। आर्द्रता का स्तर 73% पर पहुंच चुका है, जिससे वातावरण भारी महसूस हो रहा है। जैसे-जैसे दिन चढ़ेगा, तापमान में और वृद्धि देखी जाएगी।
Mumbai Weather: 1 मई को भी साफ आसमान की उम्मीद
मई की शुरुआत भी साफ आसमान के साथ होगी। मौसम विभाग का कहना है कि 1 मई को भी मुंबई में प्रमुख रूप से साफ आसमान रहेगा। हालांकि तापमान और नमी दोनों ऊंचे स्तर पर बने रहेंगे, लेकिन फिलहाल किसी भी प्रकार की हीटवेव (लू) की चेतावनी जारी नहीं की गई है। आज न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।
Mumbai Weather Today: नमी से लोग परेशान
मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक, मुंबई में 27 से 34 डिग्री सेल्सियस के बीच तापमान रहने की संभावना है। कोलाबा क्षेत्र में 82% तक आर्द्रता दर्ज की गई, जिससे आम नागरिकों को काफी असुविधा हो रही है। हालांकि अप्रैल में सामान्यतः तापमान 37-38 डिग्री तक पहुंचता है, इस बार शहर में ऐसी चरम गर्मी नहीं देखी गई है।
Mumbai Weather Update: मुंबई की वायु गुणवत्ता 'संतोषजनक' श्रेणी में
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, मुंबई का वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 67 रहा, जिसे 'संतोषजनक' श्रेणी में रखा गया है। हालांकि यह स्थिति अभी खतरनाक नहीं है, लेकिन श्वसन संबंधित समस्याओं से जूझ रहे लोगों को सलाह दी गई है कि वे खुले में जाने से बचें और मास्क का प्रयोग करें।
वायु गुणवत्ता सूचकांक की श्रेणियां इस प्रकार हैं:
- 0 से 50: अच्छा (Good)
- 51 से 100: संतोषजनक (Satisfactory)
- 101 से 200: मध्यम (Moderate)
- 201 से 300: खराब (Poor)
- 301 से 400: बहुत खराब (Very Poor)
- 401 से 500: गंभीर (Severe)












Click it and Unblock the Notifications