Mumbai Water Cut: वाटर कट से इस एरिया के लोगों को मिलेगी बड़ी राहत, प्राइवेट टैंकरों की मनमानी भी रुकेगी
Mumbai Water Cut: मुंबई शहर के ज्यादातर हिस्से में पानी आपूर्ति का तय समय है। अक्सर लोगों को वाटर कट का भी सामना करना पड़ता है। पानी की यह किल्लत उपनगरीय इलाकों तक ही सीमित नहीं है, बल्कि पूर्वी, उत्तरी और दक्षिणी मुंबई में भी है। हालांकि, अब बड़े हिस्से में पानी सप्लाई बाधित होने की समस्या से लोगों को राहत मिल सकती है। पानी सप्लाई करने वाली सबसे महत्वपूर्ण लाइनों में से एक तानसा डैम से भांडुप वाटर ट्रीटमेंट प्लांट तक जाने वाली पाइपलाइन की मरम्मत का काम हो रहा है।
बीएमसी की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, 2,750mm पाइपलाइन को अब बदला जा रहा है। अधिकारियों के अनुसार, यह रिप्लेसमेंट वर्क 8 दिसंबर सुबह 10 बजे से 9 दिसंबर सुबह 10 बजे तक यानी 24 घंटे में पूरा किया जाएगा। इस दौरान भांडुप प्लांट में पानी की सप्लाई लगभग 15% प्रभावित रहेगी। एक बार मरम्मत काम पूरा हो जाने के बाद पानी सप्लाई में अक्सर आने वाली अड़चन दूर हो जाएगी।

Mumbai Water Cut: मुंबई के लिए अहम है तानसा डैम
तानसा डैम मुंबई के पुराने और सबसे विश्वसनीय जलस्रोतों में से एक है। यह मुख्य रूप से उत्तर और मध्य मुंबई के बड़े हिस्से को पानी सप्लाई करता है। तानसा से आने वाला पानी भांडुप वाटर ट्रीटमेंट प्लांट में पहुंचकर पूरी तरह से ट्रीट किया जाता है, जिसके बाद वह शहर के कई हिस्सों में भेजा जाता है।
भांडुप प्लांट एशिया के सबसे बड़े वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट्स में से एक है। यह प्लांट प्रतिदिन करोड़ों लीटर पानी को फिल्टर करके मुंबई के इलाकों जैसे कि मुलुंड, भांडुप, कांजुरमार्ग, घाटकोपर, सिओन, माटुंगा, दादर समेत दक्षिणी मुंबई के बड़े हिस्से तक पानी पहुंचाता है।
यह भी पढ़ें: Mumbai School Close: 6 दिसंबर को मुंबई के स्कूल बंद रहेंगे या खुले? जान लें लेटेस्ट अपडेट
पाइपलाइन रिप्लेसमेंट के बाद होगा फायदा
- पुरानी लाइन में कई जगह जंग लगने और प्रेशर लीक की समस्या थी। नई पाइपलाइन से लीकेज काफी कम होंगे, जिससे पानी की बर्बादी रुकेगी।
- कई इलाकों में कम प्रेशर की शिकायत रहती थी। रिप्लेसमेंट के बाद लगातार और बेहतर प्रेशर से पानी मिलेगा।
- नई पाइपलाइन आने से भविष्य में बार-बार होने वाले मेंटेनेंस शटडाउन कम होंगे, जिससे पानी कटौती की परेशानी नहीं होगी।
- मरम्मत के बाद खास तौर पर जिन इलाकों में यहां से पानी सप्लाई होता था वहां सप्लाई स्थिर और सुचारू रहेगी।
- इन इलाकों में अक्सर टैंकर्स और वैकल्पिक इंतजाम करने पड़ते थे, लेकिन नई लाइन से यह समस्या काफी हद तक कम हो जाएगी।
- यह रिप्लेसमेंट मुंबई की भविष्य की जल जरूरतों को ध्यान में रखते हुए किया जा रहा है। शहर को अगले कई दशकों तक स्थिर और उच्च गुणवत्ता वाली जल सप्लाई मिल सकेगी।
यह भी पढ़ें: Mumbai News: सायन फ्लाईओवर के लिए आ गई नई डेडलाइन, शहर के इस हिस्से को मिलेगी भारी ट्रैफिक से राहत












Click it and Unblock the Notifications