Mumbai Water Cut News: मुंबई में पानी की कटौती और कितने दिन रहेगी जारी? आ गया BMC का अपडेट
Mumbai Water Cut News: मुंबई के बड़े हिस्से में क्रिसमस के मौके पर भी पानी की कटौती जारी रहेगी। मुंबई मेट्रो लाइन-7A से जुड़े इन्फ्रास्ट्रक्चर काम की वजह से कई इलाकों में लो-प्रेशर वाटर सप्लाई होगी। आंशिक जल आपूर्ति बाधित होने की स्थिति बनी हुई है। बीएमी ने बताया कि यह समस्या शुक्रवार, 26 दिसंबर दोपहर 1 बजे तक जारी रहने की संभावना है। पानी की किल्लत को देखते हुए आम लोगों से एहतियात के साथ पानी इस्तेमाल करने की अपील की गई है।
बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) 2,400 मिमी की मुख्य जल पाइपलाइन को डायवर्ट कर मरम्मत का काम कर रही है। इसके चलते शहर के कई प्रमुख वार्डों में पानी की सप्लाई तय समय से कम दबाव में की जा रही है। बीएमसी ने स्थानीय नागरिकों से प्रशासन के साथ सहयोग करने की अपील की है।

Mumbai Water Cut News: इन इलाकों में रहेगी पानी की कटौती
G नॉर्थ वार्ड (धारावी, माटुंगा, माहिम)
सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक धारावी लूप रोड, जैस्मिन मिल रोड और माटुंगा लेबर कैंप में कम दबाव से पानी मिलेगा।
शाम 5 बजे से रात 10 बजे तक धारावी मेन रोड और माहिम जंक्शन इलाके प्रभावित रहेंगे।
K ईस्ट वार्ड (अंधेरी पूर्व, विले पार्ले पूर्व)
दोपहर 2 बजे से 5:30 बजे तक कबीर नगर, बामनवाड़ा, एयरपोर्ट एरिया और तरुण भारत कॉलोनी में पानी का दबाव कम रहेगा।
शाम 5 बजे से रात 10 बजे तक कोलडोंगरी, ओल्ड पुलिस लेन और विजय नगर में लो-प्रेशर सप्लाई होगी।
H ईस्ट वार्ड (बांद्रा पूर्व, सांताक्रूज़ पूर्व, कालिना)
सुबह 3:30 बजे से 9 बजे तक प्रभात कॉलोनी, कालिना, CST रोड और गवर्नमेंट कॉलोनी में पानी की सप्लाई प्रभावित रहेगी।
रात 10 बजे से 11:40 बजे तक बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स (BKC) और मोतीलाल नगर में भी लो-प्रेशर की समस्या रहेगी।
Mumbai Water Cut Alert: BMC ने आपात स्थिति के लिए नागरिकों से की अपील
बीएमसी ने नागरिकों से अपील की है कि वे मरम्मत कार्य की अवधि को देखते हुए पहले से जरूरत का पानी स्टोर कर लें। साथ ही, एहतियात के तौर पर अगले कुछ दिनों तक पानी उबालकर और छानकर उपयोग करने की सलाह दी गई है। अगर किसी इलाके में पानी की गंभीर समस्या आ जाए है, तो नागरिक अपने स्थानीय बीएमसी वार्ड कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा, आपात जरूरत के लिए रजिस्टर्ड जल आपूर्तिकर्ताओं से भी मदद ली जा सकती है।












Click it and Unblock the Notifications