Mumbai Water Cut: भिवंडी में 8 अप्रैल से 24 घंटे का वॉटर कट, इन इलाकों में नहीं आएगा पानी
Mumbai Water Cut: मुंबई से सटे उपनगरीय इलाके भिवंडी में 8 अप्रैल को 24 घंटे की जल कटौती होने जा रही है। इससे लाखों लोगों को पानी की किल्लत का सामना करना पड़ सकता है। यह कटौती स्टेम जलापूर्ति प्राधिकरण ने मेंटनेंस और मरम्मत कामों के चलते की है। पानी कटौती को देखते हुए प्रशासन ने अलर्ट जारी किया है और इस इलाके में प्राइवेट टैंकर से पानी सप्लाई पहले की तरह जारी रहेगी।
आधिकारिक जानकारी के अनुसार, 8 अप्रैल की सुबह 9 बजे से 9 अप्रैल की सुबह 9 बजे तक पूरे शहर में पानी की सप्लाई बंद रहेगी। इस दौरान स्टेम वॉटर के जरिए होने वाली जलापूर्ति पूरी तरह से ठप रहेगी। इसके बाद अगले दिन भी पानी कम दबाव और सीमित मात्रा में मिलने की संभावना जताई गई है।

Mumbai Water Cut: भिवंडी के इन इलाकों में होगी पानी कटौती
- मनपा के अनुसार, शहर के कई प्रमुख इलाके इस कटौती से प्रभावित होंगे। इनमें ममता टंकी, चार्विद्रा गांव, पटेल नगर, बाला कंपाउंड, फरीदबाग, संगमपाडा, कचेरीपाडा, ब्राह्मणआली और कसारआली शामिल हैं।
- इसके अलावा भावे नगर, कोंबडपाडा, आदर्श पार्क, अजय नगर, नज़राना कंपाउंड, गोकुल नगर, इंदिरा नगर और कल्याण रोड जैसे क्षेत्रों में भी पानी नहीं आएगा।
- निजामपुरा क्षेत्र के शिवाजी नगर स्टाफ क्वॉर्टर्स, खडक रोड, गुरुचरण पाडा, अजमेर नगर, पटेल कंपाउंड और साईनाथ सोसायटी सहित कई इलाकों में जलापूर्ति पूरी तरह बाधित रहेगी।
- नारपोली, विठ्ठल नगर, रोशन बाग, भंडारी कंपाउंड और आईजीएम टंकी क्षेत्र भी इस समस्या से प्रभावित होंगे।
MNP ने आम नागरिकों से की खास अपील
भिवंडी निजामपुर म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन (MNP) ने नागरिकों से अपील की है कि वे पहले से ही पर्याप्त पानी का भंडारण कर लें और पानी का उपयोग सावधानी से करें। इसके अलावा म्हाडा कॉलोनी, शास्त्री नगर, नेहरू नगर, मिल्लत नगर, नई बस्ती, कोंडाजीवाडी और वेतालपाडा जैसे क्षेत्रों में भी पानी की सप्लाई बंद रहेगी। मनपा के कार्यकारी अभियंता संदीप पटनावर ने बताया कि नागरिकों को पहले ही सूचित कर दिया गया है और उनसे सहयोग की अपील की गई है। उन्होंने कहा कि यह मेंटेनेंस कार्य मानसून से पहले जरूरी है, ताकि भविष्य में किसी बड़ी जलापूर्ति समस्या से बचा जा सके।
गर्मी के मौसम में लगातार अलग-अलग इलाकों में पानी की कटौती हो रही है। इसकी वजह से आम लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि, बीएमसी की ओर से लोगों से अपील की है गई कि किसी तरह के अफवाह पर ध्यान देने के बजाय सिर्फ आधिकारिक जानकारी को ही फॉलो करें।












Click it and Unblock the Notifications