Mumbai Water Crisis: अंधेर, धारावी और BKC में पानी की रहेगी किल्लत, जानें कब होगी सप्लाई सामान्यय़?
Mumbai Water Crisis: मुंबई शहर के बड़े हिस्से में पानी की कटौती 22 दिसंबर से चल रही है। क्रिसमस के त्योहार के मौके पर भी शहर के बड़े हिस्से में पानी सप्लाई प्रभावित रही थी। वाटर कट 26 दिसंबर 2025 की दोपहर तक जारी रहने का अलर्ट बीएमसी ने जारी किया है।
बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) ने मेट्रो लाइन 7A के निर्माण कार्य के चलते करीब 99 घंटे के जल आपूर्ति व्यवधान की घोषणा की है। इस दौरान कई इलाकों में पानी कम दबाव से आने या आपूर्ति के समय में बदलाव देखने को मिल रहा है।

Mumbai Water Crisis: मेट्रो निर्माण कार्य की वजह से कटौती
BMC के अनुसार, यह जल कटौती 26 दिसंबर को दोपहर 1:00 बजे खत्म होगी। हालांकि, तब तक नागरिकों को पानी का बेहद सावधानी से उपयोग करने की सलाह दी गई है। नगर निगम का कहना है कि मेट्रो परियोजना के जरूरी कामों के कारण यह अस्थायी व्यवस्था की गई है, ताकि भविष्य में बुनियादी ढांचे को और बेहतर बनाया जा सके।
Mumbai Water Crisis: इन इलाकों में सबसे ज्यादा असर
- इस पानी की समस्या का असर मुख्य रूप से मुंबई के तीन प्रमुख वार्डों में देखा जा रहा है।
- G North Ward के अंतर्गत धारावी, माटुंगा लेबर कैंप, माहिम और धारावी मेन रोड के इलाकों में पानी कम दबाव से आ रहा है। वहीं K East Ward में अंधेरी (पूर्व), विले पार्ले (पूर्व), सहार रोड, मोगरापाड़ा और बामनवाड़ा क्षेत्र प्रभावित हैं।
- इसके अलावा H East Ward में बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स (BKC), बांद्रा (पूर्व), कलीना और प्रभात कॉलोनी के निवासियों को भी जल संकट का सामना करना पड़ रहा है।
Mumbai Water Cut: नागरिकों के लिए BMC की सलाह
BMC ने प्रभावित इलाकों के नागरिकों से पर्याप्त मात्रा में पानी जमा कर रखने और इसका सावधानी से उपयोग करने की अपील की है। इसके साथ ही स्वास्थ्य सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए अगले कुछ दिनों तक पानी को उबालकर और छानकर पीने की सलाह भी दी गई है। पानी से होने वाली बीमारियों से बचने के लिए यह सुझाव जारी किया गया है। नगर निगम अधिकारियों ने भरोसा दिलाया है कि तय समय सीमा के भीतर कार्य पूरा कर लिया जाएगा। 26 दिसंबर दोपहर के बाद जल आपूर्ति सामान्य होने लगेगी। तब तक नागरिकों से सहयोग बनाए रखने की अपील की गई है।












Click it and Unblock the Notifications