मुंबई के भायखला जेल में कोविड विस्फोट,10 दिनों के अंदर 6 बच्चों समेत 39 लोग कोरोना संक्रमित
मुंबई, 26 सितंबर। मायनागरी मुंबई की भायखला जेल में पिछले 10 दिनों के अंदर 39 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं, जिनमें छह बच्चे भी शामिल हैं। एक साथ इतने लोगों के संक्रमित होने से प्रशासन की नींद उड़ गई है। सभी संक्रमितों को आइसोलेशन सेंटर में भेज दिया गया है और सभी120 स्टॉफ मेंबर्स की कोरोना जांच की गई है। संक्रमितों में एक गर्भवती महिला भी शामिल है, उसे जीटी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
Recommended Video

आपको बता दें कि महाराष्ट्र में बीते 24 घंटे में कोरोना के 3,276 नए केस सामने आए हैं और 58 लोगों की मौत भी हुई है, जबकि 3,723 लोग अस्पताल से ठीक होकर घर भी लौटे हैं। राज्य में इस वक्त कोरोना के कुल मामले 65,41,119 हो गए हैं जिसमें सक्रिय मामले 37,984 हैं। जबकि कुल मौतों का आंकड़ा 65,41,119 हो गया है और टोटल रिकवरी 63,60,735 लोगों की हो चुकी है
कोरोना का खतरा टला नहीं
प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वो कोरोना प्रोटोकॉल का पालन हर वक्त करें क्योंकि जरा सी लापरवाही बड़ी मुसीबत बन सकती है। कोरोना का टीका लगने के बाद भी कोरोना का खतरा टला नहीं है। अपने मासिक कार्यक्रम ' मन की बात' में पीएम मोदी ने भी लोगों से अपील की है कि सभी लोग त्योहारी सीजन में कोरोना के प्रति सचेत रहें।
वैश्विक महामारी ने हर देशवासी को बहुत कुछ सिखाया
उन्होंने कहा है कि इस वक्त जिंदगी का ये हाल है कि हम 24 घंटे में कई बार कोरोना वायरस का नाम सुनते हैं। ऐसी बीमारी पिछले 100 सालों में कभी भी नहीं आई है।इस वैश्विक महामारी ने हर देशवासी को बहुत कुछ सिखाया है। हेल्थकेयर और वेलनेस को लेकर आज जिज्ञासा और जागरूकता बढ़ी है, लोग चीजों को समझ रहे हैं और उसका पालन भी कर रहे हैं। आने वाला वक्त त्योहारों का है, लेकिन हमें जरा सी भी लापरवाही और ढिलाई नहीं दिखानी है। अगले महीने हम मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम की असत्य पर विजय का पर्व भी मनाएंगे लेकिन इस उत्सव में हमें देश की कोरोना से लड़ाई को भी याद रखना है।
अगर पूरे देश की बात करें को रविवार को स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक बीते 24 घंटे में देश में कोरोना के 28,326 नए केस सामने आए हैं और 260 लोगों की मौत भी हुई है, जबकि 26,032 लोग अस्पताल से ठीक होकर घर भी लौटे हैं।
-
Mumbai Water Cut Update: मुंबई के इन इलाकों में होगी पानी की भारी कटौती, देख लें कहां रहेगी किल्लत -
Mumbai Cheap Rental Homes: किराया भरने में नहीं जाएगी बाहरी लोगों की जान! सस्ते घर देगी महाराष्ट्र सरकार -
Mumbai Metro: मुंबई मेट्रो का सफर होगा किफायती, इन लोगों को मिलेगा टिकट पर 25% की छूट -
'पति ने दर्द में 15 घंटे खड़े कर जो किया', वड़ा पाव गर्ल Chandrika Dixit को युगम ने दिया धोखा, किया बुरा हाल -
Radhikaraje Gaekwad को है बेटा ना होने का मलाल? 25000 करोड़ के महल में रहने वाली रानी ने खोला राज -
Ayesha Takia ने मुस्लिम से निकाह के बाद होठों पर सहा इतना दर्द, बदल गई सूरत, तस्वीरों ने खोला राज! -
Monalisa निकली नाबालिग, मुस्लिम पति पर POCSO केस दर्ज, 16 की उम्र में कैसे हुई महाकुंभ वायरल गर्ल की शादी? -
Iran US War Peace Talks: संकट में ईरान-अमेरिका शांति वार्ता, नहीं गया ईरान! धरी रह गई शरीफ की तैयारी! -
Ayesha Takia Love Story: सलमान खान की हिंदू हीरोइन ने 23 साल की उम्र में इंटरफेथ लव मैरिज, क्या अपनाया इस्लाम? -
Yamuna Boat Capsized: यमुना में श्रद्धालुओं से भरी नाव पलटी, 10 लोगों की मौत, कैसे हुआ इतना बड़ा हादसा? -
Gold Rate Today: सोने के दामों में लगातार गिरावट जारी, अब इस भाव में बिक रहा है 22K और 18k गोल्ड रेट -
West Bengal Elections 2026: '₹1000 करोड़ की डील', ओवैसी ने तोड़ा हुमायूं कबीर से गठबंधन, क्या है वजह?












Click it and Unblock the Notifications