मुंबई में कोरोना ने फिर बढ़ाई चिंताएं, आज दर्ज किए 600 से अधिक नए मामले

मुंबई, अक्टूबर 06: मुंबई में एक बार फिर से कोरोना के मामलों में बढ़ोत्तरी देखने को मिल रही है। शहर में पिछले 24 घंटों में 624 मामले दर्ज किए। 14 जुलाई के बाद से बुधवार को मुंबई में कोविड -19 मामलों ने 600 अंक को पार किया है। इससे पहले जुलाई में एक दिन में 635 मामले दर्ज किए गए थे। राज्य के स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, वित्तीय राजधानी मुंबई में कुल मामलों की संख्या अब 746,703 है।

Mumbai recorded 624 Covid 19cases in last 24 hours and 7 death

मुंबई में मरने वालों की संख्या भी बुधवार को बढ़ गई। आज शहर में कोरोना वायरस से सात लोगों की मौत हुई है। इससे एक दिन पहले कोरोना से मुंबई में सिर्फ दो मौतें हुई थीं। वर्तमान में मुंबई में कोरोना से मरने वालों की संख्या 16,136 हो गई है। मुंबई में दैनिक कोविड -19 मामलों की संख्या में धीरे-धीरे गिरावट देखी जा रही है, लेकिन 8 सितंबर, 15, 29 को मामले 500 का आंकड़ा पार कर गए थे। 3 अक्टूबर को 24 घंटे में 573 मामले दर्ज किए गए।

बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) ने पिछले 24 घंटों में 540 लोगों के रिकवर होने के बाद मुंबई में रिकवरी दर 97% आंकी है। मंगलवार को 525 लोगों को छुट्टी दे दी गई थी। सिविक बॉडी ने यह भी अनुमान लगाया है कि 29 सितंबर से 5 अक्टूबर के बीच शहर में कोविड -19 मामले की वृद्धि दर 0.06% रही है। बीएमसी ने शहर की 48 इमारतों को भी सील कर दिया है।

मुंबई में कमजोर समुदायों के 10,000 व्यक्तियों को टीका लगाने के लिए सिविक बॉडी ने एक महत्वाकांक्षी टीकाकरण अभियान शुरू किया है। चाइल्डफंड इंडिया और शहर स्थित सुराणा अस्पताल के साथ साझेदारी में चलाए जा रहे इस अभियान का उद्देश्य मछुआरों और हाशिए के समुदायों के अन्य सदस्यों को कोविशील्ड की दोनों खुराकें मुफ्त में उपलब्ध करना है।

महाराष्ट्र में मंगलवार को कोरोना के 2,401 नए मामले सामने आए। नए मामलों के साथ राज्य में कोरोना के कुल केस मंगलवार तक बढ़कर 6,564,915 हो गए। इसके अलावा 2,840 लोगों के ठीक होने के साथ ही राज्य में कोरोना के सक्रिय मामलों में गिरावट दर्ज हुई है। वहीं, बीते 24 घंटे में राज्य में कोरोना के कारण 39 लोगों की मौत हो गई, जिसमें से 10 मौतें अकेले अहमदनगर में हुईं। 39 मौतों के साथ राज्य में मौतों का कुल आंकड़ा 139,272 हो गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+